- 33′ महिला आरक्षण लागू करने शासकीय संकल्प होगा पेश,सदन में महिलाओं की संख्या पर हुई बहस
- सीएम साय ने पेश किया महिला आरक्षण बिल पर चर्चा का प्रस्ताव, विपक्ष ने गुमराह करने का लगाया आरोप…
रायपुर,30 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा का सत्र में महिला सशक्तिकरण को लेकर शासकीय संकल्प पेश किया जाएगा। इसमें परिसीमन के बाद लोकसभा और विधानसभा में 33 फीसदी महिला आरक्षण लागू करने की मांग की गई है। इस विशेष सत्र में प्रदेश भर की 500 से ज्यादा महिला जनप्रतिनिधि शामिल हुई है। सत्र की शुरूआत दोनों पक्षों में तीखी बहस के साथ हुई। विपक्ष ने कहा कि सदन के बाहर निंदा प्रस्ताव की बात कही गई थी,अब शासकीय संकल्प लाकर चर्चा कर रहे हैं। विपक्ष का कहना है जनगणना के बाद महिला आरक्षण लागू किया जाए। चर्चा के बीच कांग्रेस विधायक अनिल भेडि़या ने कहा कि आरक्षण बिल चुनावी झुनझुना है, हमारे देश की महिलाएं जानती हैं कि 2023 में बिल पास हुआ पर उसे लागू नहीं किया गया, महिलाओं को अपने अधिकार मालूम है। सत्ता पक्ष से डिप्टी सीएम साव ने तंज करते हुए कहा कि, कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में 500 रुपए देने का वादा किया था, आज किस मुंह से ये महिला के अधिकारों की बात कर रहे हैं। इस दौरान महिलाओं की संख्या को लेकर भी सदन में बहस हुई। विपक्ष ने कहा कांग्रेस ने महिलाओं को सबसे ज्यादा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ में भाजपा से 54 में 8, कांग्रेस से 35 में 11 महिला विधायक है।
एमएलए रामकुमार बोले…बीजेपी महिलाओं की विरोधी है…
कांग्रेस विधायक रामकुमार यादव ने कहा… कांग्रेस ने हमेशा से महिलाओं का सम्मान किया है। लोकतंत्र में कांग्रेस ने देश की महिलाओं को पहली पंक्ति में रखा। कांग्रेस ने पहली महिला प्रधानमंत्री बनाने का काम किया। बीजेपी की मेन शाखा क्रस्स् है, जहां महिलाएं ही वर्जित है। बीजेपी महिलाओं की विरोधी है। कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं को आगे करने का काम किया है। कांग्रेस ने कभी दिखावा करने का काम नहीं किया। यह कलयुग है, कहीं मोदी का युग दिखावे में ना चले जाए यह आगाह करता हूं।
कवासी लखमा- 2022 में बीजेपी ने जनगणना क्यों नहीं कराया?
विधायक कवासी लखमा ने कहा 2011 में कांग्रेस ने जनगणना की थी। साल 2022 में बीजेपी सरकार को करना था, क्यों नहीं किया गया? इस पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कांग्रेस ने सिर्फ महिलाओं के साथ छल किया है।
सभापति तालिका में 2 महिला विधायकों के नाम शामिल : इस विशेष सत्र के दौरान महिलाओं के सम्मान में विधानसभा में एक फैसला लिया गया। 2 महिला विधायकों को सभापति तालिका में शामिल किया गया है। पक्ष की ओर से लता उसेंडी और विपक्ष की ओर से अनिला भेडि़या सभापति तालिका में शामिल हुई है। नियम 9 एक को शिथिल करते नाम निर्देशित किया गया।
संगिता सिन्हा बोली…महिलाएं समझदार है…बहकाइये मत
कांग्रेस विधायक संगिता सिन्हा ने कहा…जब पूरे देश में चुनाव आने वाला है,तो मोदी जी अचानक से घोषणा करते हैं कि 33′ आरक्षण लाया जाएगा। महिलाएं समझदार है,आप बहकाने का प्रयास मत कीजिए। आप सबसे पहले जनगणना करवाइये,इसके बाद महिला आरक्षण बिल लागू करिए। चुनाव हारने का डर था,इसलिए ये बिल लाए हैं।
कांग्रेस बोली…हमने सबसे ज्यादा महिलाओं को अवसर दिया
विपक्ष के विधायकों ने कहा…कांग्रेस ने महिलाओं को सबसे ज्यादा अवसर दिया। छत्तीसगढ़ में भाजपा से 54 में 8, कांग्रेस से 35 में 11 महिला विधायक है। कांग्रेस ने वास्तव में महिलाओं को अवसर प्रदान किया, इस पर सत्तापक्ष और विपक्ष की महिलाओं के बीच तीखी बहस हुई।
कांग्रेस बोली…बच्ची से रेप हुआ,तब सरकार ने क्या टेप लगा लिया था?
अनिला भेडि़या ने कहा मणिपुर जल रहा था तो ये लोग कहा थे,उन्नाव की महिला सड़क पर घूम रही थी तो पीएम ने मुंह पर टेप लगा लिया था। प्रदेश में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ सीएम ने क्या टेप लगा लिया था। किस मुंह से आप महिला अधिकार की बात कर रहे हो।
किरण सिंहदेव बोले…बिल को ध्वस्त करने का काम कांग्रेस ने किया
महिला आरक्षण पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा…आजादी के बाद से 5 दशक तक देश में कांग्रेस की सरकार रही। इस दौरान महिलाओं के लिए काम क्यों नहीं किया? बीजेपी ने संसद में बिल लाया तब समर्थन क्यों नहीं दिया। संसद में बिल को ध्वस्त करने का काम कांग्रेस ने किया। कांग्रेस की कथनी और करनी में हमेशा अंतर रहता है
अजय चंद्राकर- हमारी सरकार ने महिलाओं को संस्थाओं में 50 फ़ीसदी आरक्षण दिया
महिला आरक्षण पर चर्चा में बोले विधायक अजय चंद्राकर-अहम संकल्प पर चर्चा हो रही, अपने तरीके से अपना पक्ष रखा। महिला की स्थिति पर कांग्रेस ने कभी नहीं चर्चा नहीं की। अंबेडकर के साथ कैसा व्यवहार कांग्रेस ने किया, सब जानते हैं, देश का ऐसा दूसरा राज्य है छत्तीसगढ़ जहां हमारी सरकार ने आरक्षण दिया, जहां महिलाओं को संस्थाओं में 50 फ़ीसदी आरक्षण दिया।
किस मुंह से महिला अधिकारों की बात कर रही कांग्रेस : डिप्टी सीएम
डिप्टी सीएम साव ने कांग्रेस विधायक अनिला भेडि़या के वक्तव्य के दौरान तंज करते हुए कहा कि हमारी 3 बहनें एक साथ खड़े होकर बोल रही थी,कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में 500 रुपये देने का वादा किया था,आज किस मुंह से ये महिला के अधिकारों की बात कर रहे हैं।
अनिला भेडि़या बोली- 543 सीटों पर 33′ आरक्षण देने बीजेपी की हिम्मत नहीं
विपक्ष से पूर्व मंत्री अनिला भेडि़या ने चर्चा में कहा…कांग्रेस 33′ महिला आरक्षण के पक्ष में है। वर्तमान सीटों पर ही 33′ आरक्षण लागू किया जाए। बीजेपी की हिम्मत 543 सीटों पर 33′ आरक्षण देने की नहीं है। महिलाएं इसका बदला बीजेपी से जरूर लेंगी। अनिला भेडि़या ने कहा…बीजेपी महिलाओं की कंधों पर बंदूक रखकर उनका अपमान कर रही हैं। चुनाव के बीच सत्र बुलाने की जरूरत क्यों पड़ी। महिला सुरक्षा पर सरकार बात करती है, आज कौन सी महिला देश में सुरक्षित है यह बताएं? देश में संस्कृति हमेशा नारी सम्मान की बात करती है।
महिला आरक्षण बिल के बीच गैस सिलेंडर को लेकर बहस
उज्जवला योजना पर चर्चा के बीच कांग्रेस विधायक संगीता सिन्हा ने कहा…आज हर घर में चूल्हा जल रहा है। सरकार ने 500 में सिलेंडर देने की बात कही थी। सत्ता के पक्ष के विधायकों ने कहा- ईरान में युद्ध चल रहा, इसलिए सकंट है। सत्ता पक्ष ने विपक्ष से कहा- आप लोग नहीं चाहते महिला आरक्षण पर चर्चा हो इसलिए बीच बीच में बोल रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur