Breaking News

रायपुर@रिजल्ट से असंतुष्ट छात्रों के लिए राहत…14 मई तक करें पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन

Share


रायपुर,30 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से छात्रों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित होने के बाद पुनर्गणना,पुनर्मूल्यांकन और उत्तर पुस्तिका की छाया प्रति देखने का मौका दिया है। जो विद्यार्थी अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं,वे अब अपने परिणाम की दोबारा जांच करवा सकते हैं। मंडल के अनुसार, छात्र 14 मई 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यह भी स्पष्ट किया गया है कि 29 अप्रैल 2026 को रिजल्ट जारी होने के बाद केवल 15 दिनों की समय सीमा के भीतर ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। तय तारीख के बाद किसी भी स्थिति में आवेदन मान्य नहीं होगा। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रक्रिया पूरी करें, ताकि तकनीकी या अन्य किसी परेशानी से बचा जा सके। यह अवसर उन छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, जिन्हें अपने प्राप्त अंकों में सुधार की उम्मीद है।


Share

Check Also

कोरिया/रायपुर@ रायपुर-बिलासपुर पिछड़े,कोरिया बना नंबर-1

Share क्या बदल गया छत्तीसगढ़ का शिक्षा नक्शा? जहां फीस कम,वहां नंबर ज्यादा! बोर्ड रिजल्ट …

Leave a Reply