Breaking News

बस्तर संभाग

नारायणपुर@बीमा क्लेम के नाम पर कमीशनखोरी पूर्व टीआई गिरफ्तार,भेजे गए जेल

एक वकील पर भी है एफआईआरनारायणपुर,19 जुलाई 2026। नारायणपुर जिले में पुलिस विभाग से जुड़ा बड़ा मामला सामने आया है। सैलरी पैकेज इंश्योरेंस क्लेम दिलाने के नाम पर कमीशन मांगने के आरोप में नारायणपुर के पूर्व थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश चंद यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले में एक अधिवक्ता को भी आरोपी बनाया गया है। …

Read More »

नारायणपुर@छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सली डंप से हथियार और विस्फोटक बरामद

नारायणपुर,18 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों ने जंगल में छिपाकर रखा गया नक्सलियों का डंप बरामद किया है। इसमें हथियार,विस्फोटक,संचार उपकरण, इलेक्ट्रानिक सामग्री, चिकित्सा सामग्री,नक्सल साहित्य और अन्य सामग्री है। बरामद 44 बीजीएल शेल को सुरक्षा की दृष्टि से बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) ने मौके पर ही सुरक्षित तरीके से निष्कि्रय कर नष्ट कर दिया। नारायणपुर एसपी …

Read More »

बीजापुर@नक्सल हिंसा थमने के बाद अब जेलों में बंद आदिवासियों की रिहाई की उठने लगी मांग,हजारों ग्रामीणों ने रैली निकाल कर किया प्रदर्शन

बीजापुर,10 जुलाई 2026। बस्तर में नक्सल संबंधी मामलों में वर्षों से जेलों में बंद आदिवासी ग्रामीणों की रिहाई की मांग तेज हो गई है। इस मामले को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक विक्रम मंडावी से मुलाकात कर पूरी स्थिति पर चर्चा की और प्रदर्शन करते हुए रैली निकाली। ग्रामीणों ने 20 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल बनाकर सीएम विष्णुदेव साय, …

Read More »

जगदलपुर@सीक्रेट टिप मिलते ही पकड़ाया 1 करोड़ का गांजा…बस्तर के रास्ते हो रही थी तस्करी,यूपी का तस्कर गिरफ्तार

-संवाददाता-जगदलपुर,05 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर बस्तर पुलिस ने चेकिंग के दौरान बोलेरो पिकअप से 215 किलोग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 1.07 करोड़ रुपए है। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसका साथी बारिश और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। मामला नगरनार थाना क्षेत्र का है। दरअसल, …

Read More »

बीजापुर@बस्तर में नक्सलियों की ‘यूनिवर्सिटी’ बंद

21 साल बाद पीडिया क्षेत्र में खुले 11 स्कूल 500 से अधिक बच्चे अब गढ़ेंगे अपना भविष्य बीजापुर,03 जुलाई 2026। कभी नक्सलियों की ‘यूनिवर्सिटी’ कहे जाने वाले पीडिया क्षेत्र में अब स्कूल की घंटियां गूंज रही हैं। 21 साल बाद सलवा जुडूम के दौरान बंद हुए 11 स्कूलों को फिर से शुरू किया गया है। कलेक्टर विश्वदीप की पहल पर …

Read More »

अभनपुर@बस्तर में जनसेवा का नया अध्याय, सोनू सूद और माँ मातंगी दिव्य धाम मिलकर बढ़ाएंगे सेवा कार्य

अभनपुर, 28 जून 2026 (घटती-घटना)। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता एवं समाजसेवी सोनू सूद और माँ मातंगी दिव्य धाम जामगांव के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेमासाई महाराज जी के बीच आत्मीय मुलाकात हुई। इस दौरान समाजसेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, गौसंरक्षण और विशेष रूप से बस्तर क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।भेंट के दौरान …

Read More »

जगदलपुर@अबूझमाड़ में अवैध कटाई पर सरकार सख्त : बनेगी उच्चस्तरीय जांच समिति,IIT खड़गपुर के सर्वे से तय होगी रणनीति

जगदलपुर,28 जून 2026। नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में पेड़ों की बड़े पैमाने पर अवैध कटाई और अवैध सड़क निर्माण के मामलों पर छत्तीसगढ़ सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि सीएम विष्णुदेव साय के निर्देश पर पूरे मामले की जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित होगी। दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।आईआईटी …

Read More »

नारायणपुर@छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सली डंप से बड़ी मात्रा में हथियार-विस्फोटक सहित 24 लाख रुपये बरामद

नारायणपुर, 26 जून 2026। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के थाना ओरछा और थाना छोटेडोंगर क्षेत्र में संयुक्त सर्च अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने टेकला जंगल-पहाड़ी के नक्सली डंप से बड़ी मात्रा में हथियार,गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद किया है जबकि छोटेडोंगर थाना क्षेत्र के तोयामेटा जंगल-पहाड़ी से नक्सलियों के छिपकर रखा गया 24 लाख रुपये नकद बरामद किया गया है।नारायणपुर …

Read More »

नारायणपुर@नारायणपुर में फिर गरमाया धर्मांतरण का मुद्दा,26 परिवारों को गांव से निकाला खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर

नारायणपुर,24 जून 2026। नारायणपुर जिले के भरंडा गांव में धर्मांतरण का विवाद एक बार फिर उग्र हो गया है। ईसाई धर्म अपनाने वाले 26 परिवारों को गांव से बाहर निकाल दिया गया है। ये परिवार अब गांव के बाहर पेड़ों की छांव में रहने को मजबूर हैं। अचानक हालात बिगड़ गए। ग्रामीणों ने इन परिवारों को गांव छोड़ने का फरमान …

Read More »

कांकेर@छत्तीसगढ़ के कांकेर में सुरक्षा बलों ने नक्सली डम्प से हथियार व संचार उपकरण किया बरामद

कांकेर,23 जून 2026। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत सुरक्षाबलों ने ग्राम आमाटोला के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में संयुक्त सर्चिंग अभियान के दौरान आज मंगलवार को नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए एक नक्सली डम्प से हथियार, संचार उपकरण और अन्य सामग्री बरामद की गई है। कांकेर पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस …

Read More »