Breaking News

दंतेवाड़ा@एनएमडीसी की एल-1 और एल-2 भर्ती को लेकर बड़े आंदोलन का ऐलान…28 नवंबर को किरंदुल-बचेली परियोजना का होगा घेराव

Share

दंतेवाड़ा,17 नवम्बर 2026। एनएमडीसी की एल-1 और एल-2 भर्ती को लेकर युवा बेरोजगार संघ और सर्व समाज ने बड़े आंदोलन का ऐलान किया है। भांसी में आयोजित बैठक में 28 नवंबर को एनएमडीसी की किरंदुल और बचेली परियोजनाओं का घेराव कर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करने की रणनीति बनाई गई। आंदोलनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलनकारियों ने कहा है कि भर्ती के मुद्दे को लेकर इससे पहले भी चार दिवसीय आंदोलन किया गया था। उस दौरान विधायक और सांसद के आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया गया था। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भी मुलाकात कर अपनी मांगें रखी थीं, लेकिन युवाओं के मुताबिक अब तक भर्ती
को लेकर कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ है। इसी नाराजगी के चलते अब युवा बेरोजगार संघ और सर्व समाज ने दोबारा बड़े आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। इस आंदोलन में दंतेवाड़ा,बीजापुर और सुकमा जिले के युवाओं के साथ सर्व समाज,व्यापारी संघ,ट्रक यूनियन,निजी कंपनियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी जोड़ने की तैयारी है। आंदोलन कारियों ने साफ किया है कि इस बार आंदोलन व्यापक स्तर पर होगा और मांग पूरी होने तक अनिश्चित कालीन धरना जारी रखने की चेतावनी दी है।


Share

Check Also

रायपुर@अवैध कॉस्मेटिक निर्माण फर्म पर छापा 5 लाख का सामान जब्त,बिना लाइसेंस बन रही थीं ब्यूटी क्रीम और सीरम

Share रायपुर,17 नवम्बर 2026। राजधानी रायपुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बिना …

Leave a Reply