Breaking News

कांकेर

कांकेर@कांकेर में 2।23 करोड़ का गांजा फेंककर फरार तस्कर पकड़ाया

फॉर्च्यूनर में 3 राज्यों की फर्जी नंबर प्लेट लगाकर करता था तस्करी,आरोपी यूपी से गिरफ्तार…कांकेर,07 नवम्बर 2026। छत्तीसगढ़ के कांकेर में 2 करोड़ 23 लाख रुपए का 447 किलो गांजा तस्करी कर ले जा रहे हरियाणा के आरोपी को पुलिस ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस की चेकिंग से बचने के लिए फॉर्च्यूनर कार में ओडिशा, महाराष्ट्र …

Read More »

कांकेर/नारायणपुर@छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ के बिनागोंडा गांव में 45 साल बाद उत्साह से मनायी गई दिवाली

कांकेर/नारायणपुर,07 नवम्बर 2026। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के अबूझमाड़ अंचल से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है,जो बदलते सामाजिक परिवेश और शांति की नई उम्मीदों की कहानी बयां करती है। नारायणपुर जिले के नक्सल प्रभावित ग्राम बिनागोंडा में करीब 45 वर्षों बाद इस बार दिवाली का त्योहार खुशियों, उत्साह और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। दशकों तक भय और …

Read More »

कांकेर@छत्तीसगढ़ के इस सरकारी दफ्तर में दिवाली पर बंटी शराब

कांग्रेस ने वीडियो बनाकर थाने में की शिकायतकांकेर,06 नवम्बर 2026। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में बिजली विभाग के कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट के साथ शराब की बोतलें देने का मामला सामने आया है। कांग्रेस ने इसका वीडियो बनाया और थाने में शिकायत की, जिसके मुताबिक,धनतेरस के दिन अधिकारियों और कर्मचारियों को मिठाई के डिब्बों की जगह शराब की बोतलें बांटी …

Read More »

कांकेर@सुरक्षाबलों को जंगल में मिला नक्सलियों का डंप,विस्फोटक और हथियार बरामद

कांकेर,31 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने जंगल से नक्सलियों का डम्प सामान बरामद किया है। इसी के साथ ही सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आईईडी और अन्य विस्फोटकों को मौके पर ही नष्ट किया गया। दरअसल, यह पूरा मामला छोटेबेठिया थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों ने …

Read More »

कांकेर@भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी-करप्शन ब्यूरो का एक्शन

2 कृषि अधिकारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार कांकेर,14 अक्टूबर 2026। जिले के आमाबेड़ा क्षेत्र में एंटी करप्शन ब्यूरो ने दो ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों अधिकारियों ने फसल बीमा के तहत राशि निकलवाने के बदले किसान से कुल बीमा राशि का 75 प्रतिशत …

Read More »

कांकेर@नदी में बहे दो मासूमों का शव बरामद,इलाके में पसरा मातम

कांकेर,02 अक्टूबर 2026। पखांजूर के इरपानर से पिकनिक मनाने गए 9 बच्चों में से दो बच्चे बांडे नदी में बह गए थे। दोनों बच्चों का शव शुक्रवार को बरामद हुआ। एसडीआरएफ छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की टीम ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर शवों को नदी से बाहर निकाला। इस घटना के बाद इलाके में मातम पसर गया है। जानकारी के मुताबिक, …

Read More »

कांकेर@चार दिन तक मिट्टी के नीचे दबी रही जिंदगी…. पाइपलाइन कार्य में लापरवाही ने ली मजदूर की जान

कांकेर,01 अगस्त 2026। जिले के भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र में जल जीवन मिशन (नल-जल योजना) के कार्य के दौरान हुई कथित लापरवाही ने एक मजदूर की जान ले ली। पाइपलाइन का घरेलू कनेक्शन जोड़ने के लिए गड्ढे में उतरा मजदूर जेसीबी से डाली गई मिट्टी में जिंदा दब गया और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। हैरानी की बात यह …

Read More »

कांकेर@कांकेर में मलेरिया से 2 छात्रों की मौत : सरकारी-हॉस्टल में रहने वाले 11 छात्रों की भी रिपोर्ट पॉजिटिव,कैंप लगाकर इलाज कर रहा स्वास्थ्य अमला

कांकेर,26 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के कांकेर में बीते दो दिनों में मलेरिया से सरकारी हॉस्टल में रहने वाले 2 स्टूडेंट्स की मौत हो गई है। जबकि दूसरे हॉस्टल में रहने वाले 11 स्टूडेंट्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन घटनाओं के बाद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन अलर्ट पर है। प्रभावित छात्रावासों और आसपास के गांवों में स्वास्थ्य विभाग की …

Read More »

कांकेर@छत्तीसगढ़ के कांकेर में सुरक्षा बलों ने नक्सली डम्प से हथियार व संचार उपकरण किया बरामद

कांकेर,23 जून 2026। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत सुरक्षाबलों ने ग्राम आमाटोला के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में संयुक्त सर्चिंग अभियान के दौरान आज मंगलवार को नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए एक नक्सली डम्प से हथियार, संचार उपकरण और अन्य सामग्री बरामद की गई है। कांकेर पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस …

Read More »

भानुप्रतापपुर/कांकेर@आकाशीय बिजली गिरने से दो मनरेगा मजदूर समेत उपसरपंच की मौत, 5 घायल

भानुप्रतापपुर/कांकेर 12 जून 2026। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। जिले के अंतागढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कलगांव में आकाशीय बिजली (गाज) गिरने से मनरेगा (MNREGA) में काम कर रहे दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो …

Read More »