Breaking News

कोरिया@ धनतेरस पर पुलिस का अनमोल उपहार, 25 परिवारों को लौटाई मोबाइल की खुशियां

Share


साइबर सेल की तकनीकी पड़ताल लाई रंग,3.50 लाख के 25 मोबाइल मालिकों को मिले वापस

  • संवाददाता –
    कोरिया,07 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)
    । धनतेरस का पर्व आमतौर पर नई वस्तुओं की खरीदारी और खुशियों के आदान-प्रदान का अवसर होता है, बाजारों में जहां लोग नए मोबाइल और अन्य सामान खरीदकर त्योहार की खुशियां मना रहे थे, वहीं कोरिया पुलिस ने उन लोगों के लिए धनतेरस को और खास बना दिया, जिनके मोबाइल फोन गुम हो गए थे, पुलिस ने तकनीकी प्रयासों से 25 गुम मोबाइल फोन खोजकर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंपे,बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है, लंबे समय से अपने मोबाइल वापस मिलने की उम्मीद लगाए बैठे लोगों के लिए यह किसी त्योहार के उपहार से कम नहीं रहा।
    साइबर सेल की तकनीकी पड़ताल से मिले 25 मोबाइल
    पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के निर्देशन में कोरिया पुलिस की साइबर सेल ने गुम मोबाइल फोन की तलाश के लिए तकनीकी माध्यमों से लगातारप्रयास किए,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक आशा सेन, एसडीओपी मोहसिन खान और उप पुलिस अधीक्षक श्याम मधुकर के मार्गदर्शन में साइबर सेल प्रभारी मोहम्मद तालिब शेख के नेतृत्व में टीम ने गुम हुए मोबाइल फोन की जानकारी जुटाई और उन्हें ट्रेस करने की कार्रवाई की, लगातार प्रयासों के बाद टीम ने कुल 25 मोबाइल फोन बरामद किए,इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 3 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है, पुलिस ने सभी मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपने की व्यवस्था की।
    मोबाइल वापस मिलते ही चेहरों पर लौटी मुस्कान
    धनतेरस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर ने बरामद किए गए सभी 25 मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किए,मोबाइल गुम होने के बाद कई लोगों को उसके वापस मिलने की उम्मीद नहीं रह गई थी,ऐसे में त्योहार के दिन अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर लोगों की खुशी देखते ही बनी,मोबाइल धारकों ने कोरिया पुलिस और साइबर सेल की टीम के प्रति आभार जताया,किसी के लिए मोबाइल केवल महंगा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं, बल्कि रोजमर्रा के कामकाज, संपर्क, जरूरी दस्तावेजों और व्यक्तिगत जानकारी से जुड़ा महत्वपूर्ण साधन होता है, ऐसे में गुम मोबाइल की वापसी से संबंधित लोगों को आर्थिक राहत के साथ अपनी जरूरी सामग्री वापस मिलने का भरोसा भी मिला।
    अपराध नियंत्रण के साथ नागरिकों की समस्याओं का समाधान भी पुलिस की जिम्मेदारी
    कोरिया पुलिस की यह पहल बताती है कि पुलिस की भूमिका केवल अपराधियों की धरपकड़ और कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है,आम नागरिकों की छोटी-बड़ी समस्याओं का समाधान करना और उन्हें उनकी खोई हुई संपत्ति वापस दिलाने के लिए प्रयास करना भी पुलिस की जनसेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है, धनतेरस के अवसर पर 25 लोगों को उनके गुम मोबाइल लौटाकर पुलिस ने त्योहार की खुशियों में अपनी ओर से योगदान दिया, बाजार में खरीदे जाने वाले उपहारों से अलग, किसी की खोई हुई जरूरी वस्तु वापस मिलना भी बड़ी खुशी का कारण बन सकता है, कोरिया पुलिस की इस कार्रवाई ने इसी बात को सामने रखा।
    मोबाइल गुम हो तो तत्काल करें शिकायत,साइबर ठगी पर1930 पर दें सूचना
    कोरिया पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम होने पर तत्काल नजदीकी थाने में सूचना दें, इसके साथ ही भारत सरकार के CEIR पोर्टल www. ceir. gov.in पर मोबाइल को ब्लॉक कराने के लिए शिकायत दर्ज करें,ताकि उसके दुरुपयोग की आशंका को कम किया जा सके,यदि मोबाइल से संबंधित किसी प्रकार की साइबर ठगी होती है,तो बिना देर किए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें,कोरिया पुलिस ने नागरिकों को भरोसा दिलाया है कि आम लोगों की सुरक्षा, सेवा और विश्वास बनाए रखने के लिए पुलिस सदैव तत्पर है।


Share

Check Also

बलौदा बाजार@मातम में बदली दिवाली की खुशियां : करंट लगने से

Share पिता-पुत्र की मौत,अब मां ने भी इलाज के दौरान तोड़ा दम बलौदा बाजार,06 नवम्बर …

Leave a Reply