निर्भीकता एवं निष्पक्षता के साथ स्वतंत्र पत्रकारिता सदैव जनपक्ष में निर्भीक खबरों के साथ…
अखबार के 21 वें स्थापना दिवस पर “दैनिक घटती-घटना” के हृदय की आवाज…*
संयोग है कि दैनिक घटती घटना अखबार समूह का स्थापना दिवस व भारत के 26 वें राज्य छत्तीसगढ़ का स्थापना दिवस 1 नवंबर को पड़ता है इसलिए अखबार समूह छत्तीसगढ़ की स्थापना दिवस के साथ-साथ अपने स्थापना दिवस को भी मनाता है जहां दैनिक घटती घटना की उम्र 21 वर्ष हो गई है तो वही छत्तीसगढ़ राज्य 25 वर्ष का हो गया है हम छत्तीसगढ़ राज्य से 4 वर्ष छोटे हैं, जन जाग्रति के संकल्प के साथ 01 नवम्बर 2004 में दैनिक घटती-घटना समाचार पत्र के प्रकाशन का कार्य प्रारंभ किया गया। आज समाचार पत्र अपने प्रकाशन के सफलतम 20 वर्ष पूर्ण कर 21 वें वर्ष में प्रवेश कर चूका है। इन 21 वर्षो में दैनिक घटती-घटना समाचार पत्र अपनी साख बनाए रखने में खरा उतरा है। जनहित के समाचार प्रकाशित कर एवं सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर दैनिक घटती घटना ने आमजन को जागृत करने का प्रयास जारी रखा है, यदि दैनिक घटती घटना अपने गौरवमय इतिहास पर नज़र डाले तो अपनी उपलब्धियों पर यथोचित गर्व होगा। यह एक ऐसा अवसर है जब हम इस लम्बी यात्रा में अपनी उपलब्धियों का उत्सव मनाते हुए आत्मसंतुष्ट हो रहे हैं। आज के इस कठिन दौर में जहां अनेक साधन व सुविधायुक्त अखबार व डीजिटल सोशल मीडिया मौजूद हैं वहां हम कठिन हालात में सीमित साधनों व बगैर किसी के सहारे वाली स्वतंत्र व विशुद्ध जनमुखी पत्रकारिता की राह में अग्रसर है, जिसमें संघर्षों का अंतहीन सिलसिला बना ही रहता है, फिर भी हर गुजरते दिन, महीनों और सालों में हमारी प्रतिबद्धता और हिम्मत मजबूत होती ही गई है, हमारे दैनिक अखबार व डिजिटल प्लेटफार्म जी.जी. न्यूज को समाज के ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्रों के आवासों, निवासों, दफ्तरों, दुकानों आदि में समान रूचि व विश्वास के साथ पढ़ा व देखा जाता है। हमारे सभी पाठकों व चाहने वालों को समाज में चल रहे अश्लीलता, सनसनी, ढोंग, द्वेष और कलह का घोर विरोध व परहेज करना काफी पसंद आता है व प्रबुद्ध वर्ग के द्वारा हमारे अखबार व डिजिलट प्लेटफार्म को सराहा भी जाता है। हमारी नीतियां व हमारी कार्यशैली और प्रवृत्ति में इंसानियत व पारदर्शिता की झलक स्पष्ट है, हम सिर्फ और सिर्फ ईमानदारी के तराजू पर ईमानदारी के चश्में से ही दुनिया को परखने की जन्मघुट्टी मिली हुई है, इंसानियत की पैरोकारीता ने हम को सभ्य समाज की मान्यता से कृतज्ञ पर रखा है। आप सभी के विश्वास समर्थन व प्रेम के बल पर ही दैनिक घटती-घटना अख़बार अपनी अनंत यात्रा के 21 वें पड़ाव पर पहुंचकर प्रसन्नता और गौरव का अनुभव कर रहा है। दैनिक घटती घटना समूह पाठकों की पसंद है। पाठक यह इंतजार करते हैं कि सुबह उन्हें समाज और व्यवस्था से जुड़े उन पहलुओं से दैनिक घटती घटना अवगत कराएगा जो काम केवल वही करता है। हमारे समाज को ऐसे पत्रकार की आवश्यकता है जो पत्रकारिता जानते हों, जिन्हें भाषा का ज्ञान हो, जिनमें संयम हो और वो निर्भीक व स्पष्टवादी हो। आज के युग में जब लोग अखबार खरीदना और पढ़ना नहीं पसंद करते वहीं जब लोगों को दिनभर की घटनाएं ऐसे ही सोशल मीडिया से पता चल जा रही हैं ऐसे समय में दैनिक घटती घटना के पठन का इंतजार यह बतलाता है कि लोगों को आज भी अखबार की खबरें साथ ही चाय की चुस्की की दरकार है बस खबर सत्यता से करीब हो सत्य हो तभी लोग इस इंतजार को अपने भीतर पाते है और यही उनका इन्तजार किसी समाचार पत्र की लोकप्रियता है ख्याति है।
आपका – दैनिक घटती-घटना
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur