Breaking News

अंबिकापुर@माउंट आबू से आए बीके रूपेश भाई ने दो दिवसीय शिविर में दिए जीवन को श्रेष्ठ बनाने के सूत्र

Share

  • संवाददाता –
    अंबिकापुर,07 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)। योग केवल एकांत में बैठकर ध्यान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि दैनिक जीवन के कार्यों के बीच भी मन को परमात्मा से जोडक¸र रखना ही सच्चा योग है। इससे जीवन में शांति, शक्ति और सकारात्मकता आती है। यह बातें ब्रह्माकुमारीज के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू से आए राजयोग प्रशिक्षक बीके रूपेश भाई ने कहीं। वे चोपड़ापारा स्थित नव विश्व भवन में आयोजित दो दिवसीय योग साधना शिविर को संबोधित कर रहे थे। शिविर में शहर के करीब 500 लोगों ने हिस्सा लिया।
    बीके रूपेश भाई ने कहा कि आज पूरी दुनिया योग की शक्ति को स्वीकार कर रही है। भारतीय संस्कृति की यह अमूल्य धरोहर व्यक्ति को तनावमुक्त और प्रसन्न जीवन जीने की प्रेरणा देती है। उन्होंने राजयोग की विशेष कमेंट्री और रचनात्मक अभ्यास के माध्यम से साधकों को आत्मिक शांति की अनुभूति कराई। उन्होंने बताया कि चलते-फिरते,कामकाज और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच भी परमात्म स्मृति में रहकर योग का अभ्यास किया जा सकता है। उन्होंने प्रजापिता ब्रह्मा बाबा के जीवन से प्रेरणा लेते हुए पांच विशेष धारणाओं को अपनाने का आह्वान किया। इनमें ब्रह्ममुहूर्त में उठकर राजयोग करना, प्रतिदिन ईश्वरीय ज्ञान का श्रवण और मनन करना, शुद्ध एवं सात्विक भोजन ग्रहण करना, मन-वचन-कर्म से पवित्रता बनाए रखना तथा श्रेष्ठ विचार और कर्मों को जीवन का आधार बनाना शामिल है। उन्होंने कहा कि सत्संग, श्रेष्ठ विचार, शुभचिंतन और दूसरों के प्रति शुभभावना रखने से व्यक्ति नकारात्मकता और तनाव से दूर रह सकता है। अपनी शक्तियों और गुणों को विश्व कल्याण में लगाना तथा परिस्थितियों में भी समर्पण भाव बनाए रखना आंतरिक संतुष्टि और आत्मिक शक्ति प्रदान करता है। बीके रूपेश भाई ने कहा कि वर्तमान समय में दुनिया में चिंता, भय और अशांति का वातावरण है। प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ती घटनाएं भी चिंता का विषय हैं। ऐसे समय में योगी आत्माओं की जिम्मेदारी है कि वे अपनी सकारात्मक सोच और योग शक्ति से वातावरण में शांति और पवित्रता का संचार करें।
    योग केवल स्वयं के लिए नहीं, बल्कि विश्व कल्याण के लिए भी जरूरी है। शिविर के दौरान नवा बिहान टीम के सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ युवाओं को नशे से मुक्त करने के विषय पर भी चर्चा की गई। समापन अवसर पर बीके रूपेश भाई और स्थानीय सेवाकेंद्र की संचालिका राजयोगिनी बीके विद्या दीदी ने साधकों को प्रसाद प्रदान किया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों, डीएसपी राकेश बघेल, डीएसपी महालक्ष्मी, आर्ट ऑफ लिविंग के अजय तिवारी, डाइट प्राचार्य केसी गुप्ता, सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता सुनील रवि, सुरेंद्र दुबे सहित शहर के गणमान्य नागरिक और ब्रह्माकुमारीज से जुड़े भाई-बहन उपस्थित रहे। अतिथियों ने बीके रूपेश भाई का शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया।

Share

Check Also

सूरजपुर@200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज ने खोला भटगांव लूटकांड का राज,चार पुरुषों सहित छह आरोपी गिरफ्तार

Share बच्चों के गले पर चाकू रखकर परिवार को दी थी जान से मारने की …

Leave a Reply