कांकेर,02 अक्टूबर 2026। पखांजूर के इरपानर से पिकनिक मनाने गए 9 बच्चों में से दो बच्चे बांडे नदी में बह गए थे। दोनों बच्चों का शव शुक्रवार को बरामद हुआ। एसडीआरएफ छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की टीम ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर शवों को नदी से बाहर निकाला। इस घटना के बाद इलाके में मातम पसर गया है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे 9 बच्चे छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा से लगे करका-बुज गांव के पास स्थित बांडे नदी पहुंचे थे। इसी दौरान साहिल वर्माण और अजित विश्वास नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए। घटना की सूचना मिलते ही छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम और कांकेर से हृष्ठक्रस्न टीम मौके पर पहुंची थी। दूसरी ओर,महाराष्ट्र के कसनसूर थाने से भी रेस्क्यू टीम भी पहुंची थी। वहीं ग्रामीण सुबह से ही जाल,डंडों और स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों बच्चों की तलाश में जुटे रहे। शुक्रवार को स्ष्ठक्रस्न छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की टीम ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर दो बच्चों के शवों को बरामद किया
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur