Breaking News

अम्बिकापुर,@अभिरुचि केंद्र में 1 दिसंबर से शुरू होगा सिलाई प्रशिक्षण

Share


महिलाओं और बालिकाओं के लिए चार माह का सर्टिफिकेट कोर्स, 25 नवंबर से मिलेंगे प्रवेश फार्म


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,23 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)। शहर के शिवाजी पार्क स्थित गुदरी चौक में सेवा किटी समूह द्वारा संचालित अभिरुचि केंद्र में 1 दिसंबर से महिलाओं और बालिकाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा। जन शिक्षण संस्थान, सरगुजा के सहयोग से चार माह का सर्टिफिकेट कोर्स संचालित होगा। प्रशिक्षण में प्रवेश के लिए 25 नवंबर से अभिरुचि केंद्र में फार्म उपलब्ध रहेंगे। इच्छुक महिलाएं और बालिकाएं प्रतिदिन दोपहर 3 से 4 बजे के बीच केंद्र पहुंचकर प्रवेश फार्म प्राप्त कर सकती हैं। केंद्र में 1 दिसंबर से अन्य गतिविधियां भी शुरू होंगी। इनकी समय-सारिणी केंद्र से प्राप्त की जा सकती है। प्रशिक्षण एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी के लिए दीपमाला सिंह, ज्योति द्विवेदी, स्मिता तिवारी, मिलन शर्मा,रेणुका उपाध्याय,श्रद्धा खेरपांडे,सुधा तिवारी और अनिता शुक्ला से संपर्क किया जा सकता है।


Share

Check Also

सूरजपुर@ अनिल बनज के दरबार में विवेक की हर गलती माफ! नियुक्ति का नियम अलग,बहाली का रास्ता अलग और वेतन भुगतान का हिसाब भी निराला!

Share एक कर्मचारी के लिए नए रजिस्टर,नई बैठक और नया सचिव! आखिर विवेक चौरसिया पर …

Leave a Reply