Breaking News

रायपुर@क्रिप्टो करेंसी के नाम पर कारोबारी से 1.54करोड़ की ठगी

Share


30प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कराई रकम

रायपुर,23 नवम्बर 2026। रायपुर में क्रिप्टो करेंसी और यूएसडीटी ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1 करोड़ 54 लाख 90 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने प्रार्थी को निवेश की रकम पर 25 से 30 प्रतिशत तक मुनाफा देने का भरोसा दिलाया था। इसके बाद उससे अलग-अलग बैंक खातों में रुपए जमा कराए गए। मामले में आजाद चौक पुलिस ने पत्थलगांव निवासी 25 वर्षीय ललित अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने प्रार्थी को क्रिप्टो करेंसी और यूएसडीटी ट्रेडिंग के कारोबार में निवेश करने पर अच्छा मुनाफा मिलने का लालच दिया था। भरोसे में आकर प्रार्थी ने अलग-अलग बैंक खातों में कुल 1 करोड़ 54 लाख 90 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। बाद में धोखाधड़ी का पता चलने पर थाना आजाद चौक में शिकायत दर्ज कराई गई। मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 191/26 के तहत बीएनएस की धारा 318(4) और 3(5) में केस दर्ज किया था। जांच के दौरान पुलिस ने बैंक खातों में हुए लेनदेन की बारीकी से पड़ताल की।
पूछताछ में आरोपी ललित अग्रवाल ने मामले में धोखाधड़ी करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर कोर्ट में पेश किया।


Share

Check Also

रायपुर@बीजेपी का ‘बाप तो बाप होता है’ गाना…देवेंद्र को रॉकस्टार बनाया,भूपेश पर निशाना,कहा…खुद ऐश किया,बेटे को जेल भिजवाकर मूर्ख बनाया

Share रायपुर,23 नवम्बर 2026। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति को लेकर भाजपा ने अपने …

Leave a Reply