Breaking News

पटना@बिहार विधान परिषद के आठ नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ

Share


कार्यकारी सभापति प्रो.रामवचन राय ने दिलाई शपथ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल


पटना,23 नवम्बर 2026। बिहार विधान परिषद के आठ नवनिर्वाचित सदस्यों ने सोमवार को शपथ ली। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बिहार विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। विधान परिषद के उप भवन सभागार में आयोजित समारोह में कार्यकारी सभापति प्रो. रामवचन राय ने सभी आठ नवनिर्वाचित विधान पार्षदों को शपथ दिलाई। शपथ लेने वाले सदस्यों में डॉ. संजीव कुमार,सुरेश प्रसाद राय, नरेंद्र प्रसाद सिंह, डॉ. राहुल राज, नीरज कुमार,अनिल कुमार झा, बंशीधर बृजवासी और डॉ. एनके यादव शामिल हैं। शपथ ग्रहण के बाद सभी नवनिर्वाचित विधान पार्षदों ने मुख्यमंत्री के साथ सामूहिक तस्वीर खिंचवाई। समारोह में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव, ग्रामीण विकास सह सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार,कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल तथा भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह उपस्थित रहे।


Share

Check Also

नई दिल्ली@पश्चिम बंगाल का नाम पश्चिम बंग होगा,9 दिसंबर को विधानसभा में प्रस्ताव आएगा

Share नई दिल्ली,23 नवम्बर 2026। पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर ‘पश्चिम बंगा’ किया जाएगा। मुख्यमंत्री …

Leave a Reply