जगदलपुर,16 नवम्बर 2026। छत्तीसगढ़ में वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस अब प्रदेशव्यापी जनसंपर्क अभियान शुरू कर चुका है, जहां 11 से 15 नवंबर तक मंडल स्तर पर चौपाल लगाकर जनता के बीच पहुंचे। वहीं अब 16 से 25 नवंबर तक प्रदेश के 27 हजार बूथों में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान चलाया जाएगा। कांग्रेस इस अभियान के जरिए भाजपा सरकार और चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाते हुए जनता को अपने पक्ष से अवगत कराएगी। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने अभियान की रूपरेखा बताते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में वोट चोरी के खिलाफ मंडल स्तरीय चौपाल चल रहा है। 11 से लेकर 15 नवंबर तक यह चौपाल चलाया गया।
अब 16 से 25 नवंबर तक प्रदेश के 27 हजार बूथों में ‘वोट बचाओ,देश बचाओ’अभियान चलाया जाएगा।
बैज ने कहा,छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में पहले ही दिन पूरे प्रदेश के लगभग 170 मंडलों में बैठक हो चुकी है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ वोट चोरी को लेकर ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान की शुरुआत की गई है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur