Breaking News

उदयपुर@खरफरी नाला के पास सड़क हादसे में युवक की मौत,वाहन चालक फरार

Share


दुकान बंद कर स्कूटी से घर लौट रहा था 25 वर्षीय विशाल दास
-संवाददाता-
उदयपुर,16 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)
। खरफरी नाला के समीप बुधवार रात करीब 9ः30 बजे हुए सड़क हादसे में ग्राम जजगी निवासी विशाल दास उर्फ चीकू (25) की मौत हो गई। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार,विशाल उदयपुर सेंट्रल बैंक के पास पान की दुकान संचालित करता था। बुधवार रात दुकान बंद कर स्कूटी से अपने गांव जजगी लौट रहा था। इसी दौरान खरफरी नाला के पास वह हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर की मर्चुरी में रखवाया गया। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। युवक की असामयिक मौत से परिवार में मातम पसरा है। वहीं,ग्राम जजगी सहित आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है। हादसे के बाद से फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@छठ पर्व के दिन गोधनपुर के दो घरों से 25 लाख का जेवरात पार

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,16 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र में चोरी की बड़ी …

Leave a Reply