Breaking News

बीजापुर@बीजापुर में नक्सली डंप से 4.29 करोड़ का गोल्ड मिला

Share


24 लाख कैश भी बरामद,33 सोने के बिस्किट स्टील के डिब्बे में छिपाए थे…
बीजापुर,28 नवम्बर 2026। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों के डंप के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई के बीच एक और बड़ी बरामदगी हुई है। भैरमगढ़ थाना क्षेत्र में इंद्रावती नदी के आसपास स्थित जंगल में जमीन के अंदर छिपाकर रखे गए डंप से 3.84 किलोग्राम सोना और 24 लाख 22 हजार 500 रुपए कैश मिला है। बरामद सोने की अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ 29 लाख रुपए है। इसमें 33 सोने के बिस्किट शामिल हैं, जिनकी कुल मात्रा 330 तोला बताई गई है।
जमीन के अंदर स्टील के
डिब्बे में रखा था सोना

पुलिस के मुताबिक,सुरक्षा बलों को सूचना मिली थी कि भैरमगढ़ और पुटरू थाना क्षेत्र के सीमावर्ती जंगल में नक्सलियों ने बड़ी मात्रा में कैश और सोना छिपाकर रखा है। सूचना के आधार पर सर्च अभियान की योजना बनाई गई। अभियान के दौरान इंद्रावती नदी के आसपास जंगल में जमीन के अंदर छिपाकर रखे गए डंप का पता चला। जवानों ने तलाशी के दौरान सोने के 33 बिस्किट और 24 लाख 22 हजार 500 रुपए कैश बरामद किए।
बीजापुर में अब तक 12.34 किलो सोना और 8.24 करोड़ कैश बरामद
पुलिस के मुताबिक,बीजापुर जिले में नक्सलियों डंप के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अलग-अलग स्थानों पर सर्च ऑपरेशन के दौरान पहले भी माओवादियों के छिपाए गए डंप से सोना और कैश बरामद की गई है। इस ताजा कार्रवाई के साथ जिले में अब तक कुल 12.34 किलोग्राम सोना और करीब 8.24 करोड़ रुपए कैश बरामद किए जाने की जानकारी दी गई है।
संपत्ति किसकी थी इसकी जांच की जा रही…
एसपी उमेश प्रसाद गुप्ता ने बताया कि इतनी बड़ी मात्रा में सोना और कैश मिलने के बाद पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि यह संपत्ति किसकी थी और इसे किस उद्देश्य से छिपाकर रखा गया था। बरामदगी से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।


Share

Check Also

बैकुंठपुर@ वर्ष की अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत 12 दिसंबर को,लंबित मामलों के निपटारे के लिए न्यायिक अधिकारियों ने कसी कमरएक ही दिन में सुलह से सुलझेंगे विवाद,12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

Share -संवाददाता-बैकुंठपुर,28 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)। इस वर्ष की अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आगामी …

Leave a Reply