राजनांदगांव,28 नवम्बर 2026। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में चेक क्लियरिंग में 2 दिन की देरी भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को भारी पड़ गई। बैंक की दिग्विजय स्टेडियम शाखा ने 50 हजार रुपए का चेक समय पर क्लियरिंग के लिए आगे नहीं भेजा। इस देरी के कारण चेक की 90 दिन की वैधता समाप्त हो गई और भुगतान अटक गया। मामले में जिला उपभोक्ता फोरम ने बैंक को सेवा में कमी का दोषी मानते हुए परिवादी को चेक की पूरी रकम, मानसिक क्षतिपूर्ति और वाद व्यय मिलाकर कुल 60 हजार रुपए देने का आदेश दिया है। सुनवाई के दौरान बैंक की सर्वर डाउन की बात भी काम नहीं आई। राजनांदगांव के शांति नगर वार्ड-04 निवासी खिलेश्वर सिन्हा का खाता एसबीआई की दिग्विजय स्टेडियम शाखा में है। उन्हें रवि वैष्णव ने जना स्मॉल फाइनेंस बैंक,दुर्ग का 50 हजार रुपए का चेक दिया था। यह चेक 21 नवंबर 2025 को जारी हुआ था। खिलेश्वर ने इसे 18 फरवरी 2026 को एसबीआई में जमा किया। चेक की वैधता 90 दिन होने के कारण जमा करते समय उसकी मियाद बाकी थी। एक दिन बाद क्लियरिंग के लिए भेजा चेक शिकायतकर्ता के मुताबिक 19 फरवरी को वर्किंग डे होने के बावजूद बैंक ने चेक क्लियरिंग के लिए नहीं भेजा। इसके बजाय 20 फरवरी को चेक आगे भेजा गया। इस देरी के दौरान चेक की 90 दिन की वैधता पूरी हो गई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur