Breaking News

अम्बिकापुर@मैनपाट में ओस की बूंदें बनीं बर्फ…5 डिग्री तक पहुंचा पारा,अंबिकापुर में भी कंपकंपी

Share


लगातार दूसरे दिन घास और पुआल पर जमी ओस,सामरीपाट में भी कड़ाके की ठंड,अलाव के सहारे कट रही रात और सुबह

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,28 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा संभाग में ठंड ने अब अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। उत्तरी सर्द हवाओं के कारण तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। छत्तीसगढ़ के शिमला मैनपाट में पारा 5 डिग्री के करीब पहुंच गया है। यहां लगातार दूसरे दिन सुबह घास और पुआल पर ओस की बूंदें जमी हुई नजर आईं। वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री दर्ज किया गया। पाट क्षेत्रों में ठंड का असर सबसे ज्यादा है। लोग दिन में भी अलाव जलाकर ठंड से बचने की कोशिश कर रहे हैं। पिछले चार-पांच दिनों से संभाग में ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। शाम होते ही सर्द हवाएं लोगों को कंपकंपाने पर मजबूर कर रही हैं। सुबह और रात के समय ठंड अधिक महसूस हो रही है। दिन में धूप निकलने के बावजूद लोगों को राहत नहीं मिल रही। शाम होते ही शहर की सडकों पर आवाजाही कम हो जा रही है और लोग गर्म कपड़ों में नजर आ रहे हैं।
पाट क्षेत्रों में ओस जमने लगी : मैनपाट में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के करीब पहुंचने से सुबह घास और पुआल पर ओस की बूंदें जम रही हैं। शनिवार सुबह जगह-जगह इसका असर दिखाई दिया। बलरामपुर जिले के सामरीपाट में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऊंचाई वाले इन इलाकों में मैदानी क्षेत्रों की तुलना में ठंड का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है।
अलाव के सहारे कट रही सुबह-शाम : अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं पाट क्षेत्रों में पारा 5 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। ठंड से बचने के लिए लोग सुबह और शाम अलाव का सहारा ले रहे हैं। पाट क्षेत्रों में दिन के समय भी लोग अलाव जलाकर बैठे नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।


Share

Check Also

बैकुंठपुर@ वर्ष की अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत 12 दिसंबर को,लंबित मामलों के निपटारे के लिए न्यायिक अधिकारियों ने कसी कमरएक ही दिन में सुलह से सुलझेंगे विवाद,12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

Share -संवाददाता-बैकुंठपुर,28 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)। इस वर्ष की अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आगामी …

Leave a Reply