Breaking News

अम्बिकापुर@मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर आज शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री,आठ जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था

Share

  • सुबह 7 से रात 8 बजे तक लागू रहेगी यातायात एडवाइजरी,
  • तीन प्रमुख मार्गों से आने वाले वाहनों के लिए रूट डायवर्ट

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,28 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)। मुख्यमंत्री के 29 नवंबर को अंबिकापुर आगमन एवं प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए सरगुजा पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। इसके तहत सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक ट्रैफिक एडवाइजरी लागू रहेगी। शहर में भारी वाहनों का प्रवेश कार्यक्रम समाप्ति तक प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि,आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों को आवागमन की छूट रहेगी। पुलिस ने अलग-अलग मार्गों से आने वाले वाहनों के लिए रूट डायवर्ट करने के साथ आठ स्थानों पर पार्किंग निर्धारित की है। मनेन्द्रगढ़ और बनारस रोड की ओर से आने वाले वाहन साईं मंदिर तिराहा, महावीर मार्ग,रावत रेजीडेंसी तिराहा,कन्या परिसर रोड होते हुए गंगापुर मोड़,मासूम अस्पताल के पास रिंग रोड और बस स्टैंड होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। गढ़वा और प्रतापपुर रोड की ओर से आने वाले वाहन सरगवां रोड से संजय पार्क मार्ग,लरंगसाय चौक होते हुए रिंग रोड पर पहुंचेंगे। यहां से चांदनी चौक, सद्भावना चौक,भारत माता चौक और बस स्टैंड मार्ग से आगे जा सकेंगे। रायगढ़ और बिलासपुर रोड की ओर से आने वाले वाहन रिंग रोड से भारत माता चौक, बिलासपुर चौक,नया बस स्टैंड, मासूम अस्पताल के पास गंगापुर मोड़ और माखन विहार तिराहा होते हुए एमजी रोड से अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। पुलिस ने कार्यक्रम स्थल के आसपास ड्यूटी में तैनात अधिकारी-कर्मचारियों, मीडिया प्रतिनिधियों और आम नागरिकों के वाहनों के लिए आठ पार्किंग स्थल निर्धारित किए हैं।


Share

Check Also

बैकुंठपुर@ वर्ष की अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत 12 दिसंबर को,लंबित मामलों के निपटारे के लिए न्यायिक अधिकारियों ने कसी कमरएक ही दिन में सुलह से सुलझेंगे विवाद,12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

Share -संवाददाता-बैकुंठपुर,28 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)। इस वर्ष की अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आगामी …

Leave a Reply