Breaking News

अम्बिकापुर@एक बूथ बीस यूथ के साथ युवाओं का मिशन तेज,संगठन विस्तार पर जोर

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,30 अपै्रल 2026 (घटती-घटना)। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा एक दिवसीय प्रवास पर अंबिकापुर पहुंचे, जहाँ संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में भाजयुमो सरगुजा जिलाध्यक्ष निशांत सिंह सोलू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। भाजयुमो की नई कार्यकारिणी के साथ आयोजित परिचयात्मक बैठक में राहुल योगराज टिकरिहा ने जिले में नवनियुक्त युवा मोर्चा पदाधिकारियों एवं विभिन्न मंडलों से आए अध्यक्षों से व्यक्तिगत परिचय प्राप्त किया और उन्हें नए दायित्वों की शुभकामनाएं दीं। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा संगठन की शक्ति का प्रतीक है। उन्होंने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों तथा बूथ स्तर पर मोर्चा को मजबूत करने की रणनीति साझा की। ‘एक बूथ बीस यूथ’ के सूत्र पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन की नई ऊर्जा हैं। हमारा लक्ष्य केवल पद तक सीमित रहना नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री Narendra Modi और संगठन की नीतियों को बूथ के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है। उन्होंने आगे कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही आने वाले समय में भाजपा की विजय का आधार बनेगी तथा वर्ष 2047 के संकल्प को पूरा करेगी। बैठक में भाजपा जिला महामंत्री विनोद हर्ष सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Share

Check Also

कोरिया/सूरजपुर@ सुप्रीम कोर्ट में ‘केविएट’ दायर करेगा छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन

Share शिक्षकों से नहीं लिया जाएगा कोई आर्थिक सहयोगशिक्षकों के हित में बड़ा निर्णय,सुप्रीम कोर्ट …

Leave a Reply