Breaking News

अम्बिकापुर@गीता पब्लिक अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का शानदार परीक्षा परिणाम,बच्चों ने लहराया परचम

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,30 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। गीता पब्लिक अंग्रेजी माध्यम विद्यालय,अम्बिकापुर का वार्षिक परीक्षा परिणाम 30 अप्रैल 2026 को घोषित किया गया। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। कई छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। नर्सरी कक्षा में अंशिका पाल ने 99 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। रुद्र कुमार 98.6 प्रतिशत के साथ दूसरे तथा शिवांगी सिन्हा एवं कृश्निका शर्मा 97 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। एलकेजी में अल्कश कुजुर एवं रियान एक्का ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। शिवली सोनकर 93 प्रतिशत के साथ दूसरे तथा समृद्धि सिंह एवं शिवन्या शाह 91 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे। यूकेजी में राधिका यादव ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। श्रेयांश सिन्हा एवं ऋ तु सिन्हा 94 प्रतिशत के साथ दूसरे तथा रक्षित चौधरी 91 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे। पहली कक्षा में नंदिका सोनकर 90 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम रहीं,जबकि निवेध्या सोनी एवं जिया गुप्ता 84 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं। दूसरी कक्षा में चन्द्रकेश्वर सिंह ने 83 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया,जबकि गायत्री यादव 82 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। तीसरी कक्षा में अनुष्का कश्यप 88 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम तथा निखत परवीन 85 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। चौथी कक्षा में दिव्या सिन्हा ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि संस्कृति भारती 83 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। छठवीं कक्षा में अद्विति अग्रवाल 91 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम तथा शेख रिहान 89 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे। सातवीं कक्षा में प्रखर प्रताप सिंह 91 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम तथा शिवम सिंह मरावी 90 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे। विद्यालय के प्रबंधक एवं शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और लगन से ही सफलता मिलती है। साथ ही सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


Share

Check Also

कोरिया/सूरजपुर@ सुप्रीम कोर्ट में ‘केविएट’ दायर करेगा छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन

Share शिक्षकों से नहीं लिया जाएगा कोई आर्थिक सहयोगशिक्षकों के हित में बड़ा निर्णय,सुप्रीम कोर्ट …

Leave a Reply