Breaking News

रायपुर@छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं रिजल्ट…लड़कियों ने फिर मारी बाजी

Share


जिज्ञासु ने किया टॉप,पिता की किराना दुकान,टॉपर बोली-पढ़ाई में एआई की ली मदद

रायपुर,29 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के नतीजे जारी हो गए हैं। कुल 83.04′ स्टूडेंट्स पास हुए हैं। टॉप 10 मेरिट लिस्ट में 43 स्टूडेंट्स के नाम हैं। इसमें 33 लड़कियां हैं। बलौदाबाजार जिले के पलारी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र जिज्ञासु वर्मा ने टॉप किया है। जिज्ञासु ने 98.60 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वहीं बेमेतरा जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल की छात्रा ओमनी वर्मा ने 98.20′ अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। तीसरे स्थान पर रायगढ़ जिले के गवर्नमेंट बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल छाल के छात्र कृष महंत रहे, जिन्होंने 97.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। साय सरकार ने टॉपर्स को 1.5 लाख देने का ऐलान किया है। 12वीं परीक्षा में लड़कियों ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन करते हुए 86.04 प्रतिशत रिजल्ट हासिल किया, जबकि लड़कों का परिणाम 78.86 प्रतिशत रहा। करीब 2.44 लाख विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से लगभग 2.02 लाख छात्र-छात्राएं पास हुए।
सालेहा पारेख को 95′ अंक मिले
कोंडागांव के केशकाल पीएम श्री आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की छात्रा सालेहा पारेख ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में 95 प्रतिशत अंक अर्जित कर जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया है।
बुनकर परिवार के बेटे ने
हासिल किया 9वां स्थान

बलौदाबाजार जिले के छोटे से गांव कटगी के नितेश देवांगन ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 की प्रदेश मेरिट सूची में 9वां स्थान हासिल किया है। कपड़े बुनने वाले साधारण परिवार से आने वाले नितेश की इस सफलता से गांव में खुशी का माहौल है। जैसे ही मेरिट सूची में उनका नाम आने की खबर मिली,परिवार की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। रायपुर श्रीनगर डेजल पब्लिक स्कूल की छात्रा आफिया खातून ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में प्रदेश की मेरिट सूची में 9वां स्थान हासिल कर शानदार सफलता प्राप्त की है। आफिया के पिता मोहम्मद अनवर मोटर मैकेनिक हैं।

गरियाबंद जिले से 12वीं मेरिट लिस्ट में 4 छात्राएं
गरियाबंद जिले की बेटियों ने इस बार 12वीं बोर्ड परीक्षा में नया इतिहास रच दिया है। पहली बार जिले से 12वीं की मेरिट सूची में चार विद्यार्थियों ने जगह बनाई हैं। छुरा की महक सचदेवा ने 97 प्रतिशत अंक के साथ 7वां स्थान हासिल किया,जबकि कौंदकेरा की तनीशा ने 96.80 प्रतिशत के साथ 8वीं रैंक प्राप्त की। वहीं रावणसिंघी की विद्यारानी और राजिम की प्रेमीन सोनकर ने 96.40 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप-10 मेरिट सूची में जगह बनाई। 10वीं बोर्ड में भी जिले की बेटी दीपांशी बौद्ध ने दूसरा स्थान हासिल किया है। डीईओ जगजीत सिंह धीर ने टॉपर छात्राओं के घर पहुंचकर उन्हें बधाई दी और कहा कि बेटियों ने जिले को नई पहचान दिलाई है।
छत्तीसगढ़ 10वी बोर्ड रिजल्ट
टॉप 10 में 26 लड़कियां…

महासमुंद की संध्या-परीरानी,मुंगेली के अंशुल शर्मा को 99′ मिल

छत्तीसगढ़ 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। टॉप 3 में महासमुंद जिले की 2 लड़कियों ने 99′ के साथ टॉप किया है। इनमें एकलव्य इंग्लिश स्कूल अर्जुंदा की संध्या नायक और एकलव्य स्कूल बलौदा की परीरानी प्रधान शामिल है। तीसरे नंबर पर मुंगेली के अंशुल शर्मा है, इन्होंने भी 99′ लाया है। संध्या किसान परिवार से आती है,रिजल्ट जारी होने के बाद उन्होंने भविष्य में डिप्टी कलेक्टर बनने की बात कही। अंशुल के पिता इंश्योरेंस एडवाइजर, उन्होंने 11वीं में मैथ्स लेकर छ्वश्व की तैयारी करने की बात कही। परीरानी प्रधान ने डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करने की इच्छा जताई। बता दें कि इस साल 10वीं बोर्ड परीक्षा में करीब 3 लाख 21 हजार स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था,इनमें 77.15′ स्टूडेंट्स पास हुए हैं। 42 स्टूडेंट्स मेरिट में आए हैं, इनमें 26 लड़कियां शामिल हैं। राज्य सरकार ने टॉपर्स को डेढ़ लाख देने का ऐलान किया है।
टॉपर बोली…रटने से ज्यादा समझने पर फोकस किया
रिया केशरवानी ने बताया कि वो रटने से ज्यादा समझने पर फोकस करती थी। रेगुलर पढ़ाई करती थी। उन्होंने कहा कि हमारे गवर्मेंट स्कूल में बहुत अच्छे टीचर हैं। मम्मी पापा ने भी पूरा सपोर्ट किया। मैं डॉक्टर बनना चाहती हूं,इसके लिए बायो सबजेक्ट लेकर आगे की पढ़ाई करुंगी।
बिलासपुर की नैनसी ठाकुर के 97.05′
बिलासपुर चकरभाटा स्थित पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल की छात्रा नैनसी ठाकुर ने टॉप 10 में जगह बनाई है। उन्होंने 97.05 अंक हासिल किया है,नैनसी अब गणित विषय लेकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करना चाहती हैं।
रायपुर की दीपांशी बौद्ध को 98.83′
दीपांशी बौद्ध 98.83′ के साथ सेकेंड पॉजीशन पर है। वह गरियाबंद जिले के सड़कपरसूली की रहने वाली है। रायपुर गुढि़यारी स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में पढ़ाई कर रही थी। परीरानी प्रधान बलौदा के एकलव्य स्कूल की छात्रा है, उन्होंने 99′ परसेंट के साथ टॉप किया है। महासमुंद जिले के बलौदा गांव की परीरानी प्रधान ने 99′ के साल पूरे प्रदेश में टॉप किया है। परीरानी ने बताया कि वो डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना चाहती हैं। उनके पिता सुशील प्रधान ट्रैक्टर पार्ट्स का दुकान चलाते हैं।
रायपुर के आदित्य बसु का 98.5′ के साथ चौथा रैंक
टॉप 10 में शामिल रायपुर के आदित्य बसु का 98.5′ के साथ चौथा रैंक है। आदित्य ने कहा कि मुझे खुशी हो रही, मुझसे ज्यादा टीचर और पेरेंट्स को खुशी हुई। आदित्य बसु के टीचर आदित्य शर्मा ने कहा- इनके परफॉमेंस से हम सब बहुत खुश है, ये हमारे लिए गर्व की बात है।
दुर्ग से साहिल बरेट – 98.50′
दुर्ग प्रयास स्कूल के साहिल बरेट ने 10वीं में 98.50′ लाया है। उन्हें कुल 591 नंबर मिले। प्रदेश में टॉप 10 में शामिल होने के साथ साथ वे 4ह्लद्ध रैंक पर है।
पिता बोले- बच्चों पर कभी दबाव नहीं बनाया
अंशुल के पिता सूर्यकांत शर्मा ने कहा- मेरा बच्चा कॉम्पटिशन करें तो 100 नंबर के प्रश्न से करें ना कि अन्य बच्चों से। बाकी बच्चे भी मेरे बच्चे जैसे हैं। मैंने अपने बच्चे पर कभी दबाव नहीं बनाया।
माता दमयंती शर्मा ने कहा- आज हम पूरे छत्तीसगढ़ में अंशुल के मम्मी पापा के नाम से जाने जाएंगे। बहुत खुशी हो रही। बच्चा जो भी करना चाहता है, उसमें हेल्प करनी चाहिए। अंशुल चेस में ग्रैंडमास्टर बनना चाहता है।
अंशुल ने कहा- 11वीं में मैथ्स लेकर छ्वश्व की तैयारी करुंगा
अंशुल शर्मा ने कहा- मैं दिन में 4-5 घंटे पढ़ता था। 11वीं में मैथ्स लेकर छ्वश्व की तैयारी करुंगा। सिविल इंजीनियरिंग में जाना चाहता हूं। पढ़ाके साथ ही मुझे चेस खेलना पसंद है।
टॉप 3 में मुंगेली के अंशुल शर्मा
10वीं बोर्ड टॉप 3 में मुंगेली के अशुंल शर्मा शामिल है। रिजल्ट आने के बाद परिवार वालों ने मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी।
टॉपर्स को डेढ़ लाख रुपये देगी सरकार
इस साल 10वीं बोर्ड परीक्षा में करीब 3,20,535 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था, इनमें 77.15′ स्टूडेंट्स पास हुए हैं। टॉप 10 में कुल 42 छात्र-छात्राएं शामिल है। राज्य सरकार ने टॉपर्स को डेढ़ लाख रुपये देने का ऐलान किया है।


Share

Check Also

दुर्ग-भिलाई@ दुर्ग ट्रिपल मर्डर केस में आरोपी को मौत की सजा

Share पत्नी-बेटी को जिंदा जलाया,खुद को मरा साबित करने मानसिक रोगी का गला घोंटादुर्ग-भिलाई,29 अप्रैल …

Leave a Reply