रायपुर,29 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने राज्य के विभिन्न जिलों में पदस्थ वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों के नवीन स्थानांतरण और पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत रायपुर,बिलासपुर और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के महत्वपूर्ण चिकित्सा पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं। स्वास्थ्य विभाग में हुए इन बदलावों से जिला अस्पतालों के प्रशासनिक कामकाज में तेजी आएगी। विशेष रूप से रायपुर जिला चिकित्सालय में प्रभारी सिविल सर्जन की नियुक्ति से राजधानी की चिकित्सा व्यवस्था और बिलाईगढ़ में मुख्य चिकित्सा अधिकारी की नई जिम्मेदारी से स्थानीय स्वास्थ्य सेवाओं की मॉनिटरिंग बेहतर हो सकेगी।
तबादले की विस्तृत जानकारी
राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार,वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. गायत्री बांधे को उनकी वर्तमान पदस्थापना से स्थानांतरित कर संभागीय संयुक्त संचालक,बिलासपुर संभाग के कार्यालय में पदस्थ किया गया है। राजधानी रायपुर की स्वास्थ्य व्यवस्था में भी बड़ा बदलाव हुआ है। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. भेनुज कुमार सिन्हा, जो अब तक गुढि़यरी सामुदायिक चिकित्सा केंद्र में सेवाएं दे रहे थे, उन्हें अब जिला चिकित्सालय रायपुर में प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त, बिलाईगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत चिकित्सा अधिकारी डॉ. पुष्पेंद्र कुमार वैष्णव को पदोन्नत करते हुए प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी,जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पद पर नियुक्त किया गया है।
डॉ. गायत्री बांधेः अब बिलासपुर संभागीय कार्यालय में अपनी सेवाएं देंगी।
डॉ. भेनुज कुमार सिन्हाः रायपुर जिला अस्पताल के नए प्रभारी सिविल सर्जन नियुक्त।
डॉ. पुष्पेंद्र कुमार वैष्णवः सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के नए प्रभारी ष्टरू॥ह्र की कमान संभालेंगे।
इन नियुक्तियों के बाद संबंधित अधिकारियों को तत्काल अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। नए अधिकारियों की तैनाती से इन जिलों में सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन और अस्पतालों के दैनिक प्रबंधन में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur