रायपुर/कोरिया,29 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी प्रखर लेखनी और विशिष्ट पहचान स्थापित करने वाले युवा पत्रकार राजन पाण्डेय को एक बड़ी राष्ट्रीय जिम्मेदारी सौंपी गई है, प्रेस और मीडिया जगत के हितों के लिए सदैव तत्पर रहने वाली प्रतिष्ठित संस्था ‘प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन’ (नई दिल्ली) ने छत्तीसगढ़ कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष (सरगुजा संभाग) नियुक्त किया है।
संस्थापक के अनुमोदन और प्रस्ताव पर हुई नियुक्ति
यह महत्वपूर्ण नियुक्ति संस्था के प्रदेश पदाधिकारियों की विशेष बैठक में पारित किए गए प्रस्ताव और संस्थापक मनोज पाण्डेय के अंतिम अनुमोदन के उपरांत की गई है। केंद्रीय नेतृत्व ने राजन पाण्डेय की पत्रकारिता के प्रति अटूट निष्ठा,संगठन के प्रति समर्पण और मीडियाकर्मियों की समस्याओं को मुखरता से उठाने को देखते हुए यह विश्वास जताया है।
संगठन को मिलेगी नई मजबूती
राजन पाण्डेय की कार्यकुशलता और जमीनी स्तर पर उनके अनुभव का लाभ निश्चित रूप से संगठन को प्राप्त होगा। जानकारों का मानना है कि उनकी इस नियुक्ति से न केवल सरगुजा संभाग, बल्कि पूरे प्रदेश में संगठन की जड़ें और अधिक मजबूत होंगी। इस नई जिम्मेदारी की घोषणा के बाद पत्रकार साथियों, गणमान्य नागरिकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
इनका कहना है…
‘संगठन ने मुझ पर जो विश्वास व्यक्त किया है, मैं उस पर पूर्ण रूप से खरा उतरने का प्रयास करूँगा, मेरा प्राथमिक उद्देश्य छत्तीसगढ़ के हर छोटे-बड़े पत्रकार की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुँचाना और उनकी आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना है। ‘
राजन पाण्डेय
प्रदेश उपाध्यक्ष,प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur