चंडीगढ़,29 अप्रैल 2026। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। मानसा की एक स्थानीय कोर्ट ने सीएम भगवंत को एक मई को व्यक्तिगत रूप से पेश होने के आदेश दिए हैं। पूर्व विधायक नजर सिंह मानशाहिया द्वारा सीएम भगवंत सिंह मान के खिलाफ दायर मामले में यह सुनवाई हुई। आरोपी ने चंडीगढ़ में एक जरुरी बैठक का हवाला देते हुए व्यक्तिगत रूप से पेश होने से छूट मांगी थी। मानसा के पूर्व विधायक नजर सिंह मानशाहिया ने मुख्यमंत्री पर आरोप लागया था कि, जुलाई 2019 में पार्टी छोड़ने के बाद संगरूर में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री मान ने उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं,जिसके बाद उन्होंने अदालत का रूख किया। जानकारी के मुताबिक,पिछली सुनवाई में मुख्यमंत्री की वर्चुअली मौजूदगी को अदालत ने खारिज कर दी थी और 28 अप्रैल को स्वयं उपस्थित होने के निर्देश दिए थे। लेकिन सीएम मंगलवार को अदालत में पेश नहीं हो सके।