Breaking News

कविता @ पिता जी …

Share

मेरे लिए आन बान,शान है पिता
धरती का साक्षात भगवान है पिता..!
सब रिश्तों का एक मिसाल है पिता
अपनों के लिए बनते ढाल है पिता..!!

छाले हो पांव में नहीं दिखाते है पिता
कंधे पर बैठाकर भी घुमाते है पिता..!
पैरो पर खड़ा होना सिखाते है पिता
सही, गलत का राह दिखाते है पिता..!!

जिम्मेदारियों का बोझ उठाते है पिता
गम सहकर भी मुसकुराते है पिता..!
अपनो कि हर चाह पूरी करते है पिता
दो में से दो रोटी देना जानते है पिता..!!


Share

Check Also

लेख@ सरगुजिहा बोली का प्रथम महाकाव्य

Share राम हनुमान गोठ,अर्थात सरगुजिहा छत्तीसगढ़ी रमायनश्री बंशीधर लाल जो सामान्यतः बी0डी0लाल के में संबोधित …

Leave a Reply