Breaking News

अम्बिकापुर@ थोड़ी सी सावधानी और डिजिटल हाइजीन अपनाकर बचे जा सकते हैं बड़े नुकसान से

Share


इंजीनियरिंग कॉलेज में व्याख्यान,रैनसमवेयर व डिजिटल फ्रॉड से बचाव के बताए उपाय
अम्बिकापुर,26 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)।
बढ़ते साइबर अपराधों के बीच लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय में साइबर सुरक्षा पर व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने कहा कि डिजिटल दौर में सुरक्षा केवल तकनीकी नहीं, बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी भी है। महाविद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में चितकारा यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ के प्रो-वाइस चांसलर डॉ. पी.के. खोसला शामिल हुए। उन्होंने ‘साइबर सुरक्षाः एक साझा जिम्मेदारी’ विषय पर विस्तार से जानकारी दी। डॉ. खोसला ने अपने व्याख्यान में वर्तमान समय में बढ़ रहे साइबर अपराधों पर प्रकाश डाला। उन्होंने रैनसमवेयर अटैक, डिजिटल अरेस्ट जैसे नए खतरों के बारे में बताया और उनसे बचाव के उपाय समझाए। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी सावधानी और डिजिटल हाइजीन अपनाकर बड़े नुकसान से बचा जा सकता है। व्याख्यान में व्यक्तिगत और संस्थागत स्तर पर डेटा सुरक्षा को मजबूत करने की बात कही गई। उन्होंने पासवर्ड सुरक्षा, संदिग्ध लिंक से बचाव और सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार को जरूरी बताया।
छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ
कार्यक्रम में महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के प्राध्यापक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने व्याख्यान को उपयोगी बताते हुए इससे नई जानकारी मिलने की बात कही। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. केतन चौरसिया और डॉ. मोहन राव मामीडकर रहे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राम नारायण खरे ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से छात्रों में जागरूकता बढ़ती है और उन्हें भविष्य के लिए तैयार किया जा सकता है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@दवाओं की उपलब्धता पर भी उठे सवाल

Share अम्बिकापुर,18 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा औषधि विक्रेता संघ ने जिले में दवाओं की सीमित …

Leave a Reply