घड़ी चौक में रैली और पुतला दहन,महिलाओं के अधिकारों पर समझौता नहीं करने का ऐलान
अम्बिकापुर ,28 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर घड़ी चौक में मंडल महिला मोर्चा द्वारा ‘जन आक्रोश रैली’ का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। रैली के बाद पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया गया।
महिला नेतृत्व में हुआ प्रदर्शन : रैली का नेतृत्व भाजपा सरगुजा अंतर्गत महिला मोर्चा महामाया मंडल अध्यक्ष सरस्वती यादव एवं समलाया मंडल अध्यक्ष शालिनी सिंह ने किया। दोनों नेताओं के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध किए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
महिलाओं के सम्मान पर हमला बताया : महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण से जुड़ा विषय है। इसका विरोध महिलाओं की प्रगति और भागीदारी के खिलाफ कदम है, जिसे स्वीकार नहीं किया जाएगा।
अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा : कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रही है। महिला मोर्चा इस मुद्दे को जन-जन तक पहुंचाएगा और महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करेगा।
कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे उपस्थित : इस अवसर पर जिला महामंत्री विनोद हर्ष, विकास पांडेय, काशीनाथ तिवारी, वैभव सिंह देव, शुभांगी बिहाड़े, मनोज कंसारी, प्रियंका चौबे, नीलू गुप्ता, प्रिया सिंह, दीक्षा अग्रवाल, अभिषेक सिंह देव, किरण सिंह तोमर, बबली नेताम, सीमा कश्यप, संगीता सोनी, गीता पांडे, प्रभा यादव, अर्चना वर्मा, रीना राय, पूर्णिमा सोनी, रीना भारती, नेहा सोनवानी, राखी यादव, सत्यम सिंह, अनुज सिंह, धनंजय द्विवेदी, विकास सोनी, सुमित यादव, शुभम भदोरिया, सुधांशु चौबे सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur