Breaking News

अम्बिकापुर @बहुउद्देशीय स्कूल में एसएमडीसी बैठक संपन्न

Share


नए सत्र की तैयारियों पर बनी रणनीति
अम्बिकापुर,28 अप्रैल
2026 (घटती-घटना)। शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अंबिकापुर में सोमवार को स्कूल प्रबंधन एवं विकास समिति (एसएमडीसी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 की तैयारियों और विद्यालय के समग्र विकास को लेकर चर्चा की गई। बैठक में समिति अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता, सदस्य विकास पांडेय, रूपेश दुबे, संजीव वर्मा, सुश्री बबली नेताम तथा प्राचार्य एडवर्ड टोप्पो विशेष रूप से मौजूद रहे।
प्राचार्य के प्रस्तावों को सर्वसम्मति से स्वीकृति : प्राचार्य एडवर्ड टोप्पो और उप-प्राचार्य शैलेंद्र सिंह सेंगर द्वारा विद्यालय विकास, शैक्षणिक सुधार और नए सत्र की तैयारियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए। समिति ने सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से स्वीकृत कर दिया। इन्हें आगामी सत्र से लागू किया जाएगा।
खेल सुविधाओं के विकास पर विशेष जोर
एसएमडीसी सदस्य एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष तथा पार्षद विकास पांडेय ने विद्यालय में खेल गतिविधियों के विस्तार और खिलाडि़यों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए विशेष योजना तैयार करने की बात कही।
प्रवेश प्रक्रिया पारदर्शी बनाने की मांग
समिति सदस्य एवं भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रूपेश दुबे ने छात्रों की शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने, शिक्षा व्यवस्था में व्यापक बदलाव लाने तथा प्रवेश प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने पर जोर दिया।
विद्यार्थियों के लिए बेहतर व्यवस्थाओं पर चर्चा
समिति सदस्यों संजीव वर्मा और बबली नेताम ने सत्र 2026-27 में सभी विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर सुझाव दिए। बैठक में बोर्ड प्रभारी दीपक जैन, सीबीएसई बोर्ड प्रभारी रीना रानी सहाय, जिला खेल अधिकारी विकास सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@दवाओं की उपलब्धता पर भी उठे सवाल

Share अम्बिकापुर,18 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा औषधि विक्रेता संघ ने जिले में दवाओं की सीमित …

Leave a Reply