प्रसिद्ध कुदरगढ़ धाम में श्रद्धालु की मौत
सूरजपुर ,28 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले स्थित प्रसिद्ध कुदरगढ़ देवी धाम में दर्शन करने पहुंचे एक श्रद्धालु की अचानक मौत हो गई। भीषण गर्मी के बीच करीब 900 सीढि़यां चढ़ने के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान कोरिया जिले के निवासी फूल सिंह के रूप में हुई है। वे अपने परिवार के साथ मां बागेश्वरी देवी के दर्शन के लिए कुदरगढ़ धाम पहुंचे थे। परिजनों के अनुसार यात्रा के दौरान सब कुछ सामान्य था, लेकिन मंदिर पहुंचने से पहले अचानक तबीयत बिगड़ गई। बताया गया कि फूल सिंह 900 सीढि़यां चढ़कर मंदिर जा रहे थे। रास्ते में एक स्थान पर वे पीछे आ रहे परिजनों का इंतजार करने के लिए रुके थे। इसी दौरान अचानक चक्कर आने के बाद वे बेहोश होकर गिर पड़े।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur