Breaking News

अम्बिकापुर@दवाओं की उपलब्धता पर भी उठे सवाल

Share

अम्बिकापुर,18 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा औषधि विक्रेता संघ ने जिले में दवाओं की सीमित उपलब्धता और कुछ कंपनियों के मोनोपॉली सिस्टम को लेकर चिंता जताई है। संघ का कहना है कि कई जरूरी दवाएं केवल अस्पतालों की फार्मेसी तक सीमित रह जाती हैं, जिससे आम लोगों को समय पर दवाएं नहीं मिल पातीं। इस संबंध में संघ के पदाधिकारियों ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) अंबिकापुर इकाई के पदाधिकारियों से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने रिटेल केमिस्ट की समस्याओं और इससे जुड़े जन स्वास्थ्य के मुद्दों को विस्तार से रखा। संघ के अध्यक्ष अमित अग्रवाल और अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि उनका उद्देश्य जरूरी दवाओं की उपलब्धता सभी केमिस्ट तक सुनिश्चित करना है, ताकि मरीजों को समय पर उपचार मिल सके। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासन और संबंधित संस्थाओं के सहयोग से इस दिशा में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अनुसार यह अभियान आगामी दिनों में भी जारी रहेगा। दवाओं और खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर उनकी गुणवत्ता की जांच की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ गांजा तस्करी कार्रवाई के दौरान पुलिस की बोलेरो लेकर फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार

Share मोबाइल लोकेशन से वाहन बरामद,सर्चिंग के बाद आरोपी भी पकड़ायाअम्बिकापुर,28 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा …

Leave a Reply