Breaking News

मुंगेली@राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के पैतृक गांव घर की दीवार पर आप कार्यकर्ताओं ने लिखा ‘गद्दार

Share


मुंगेली,28 अप्रैल 2026। आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद राज्यसभा सांसद संदीप पाठक को लेकर छत्तीसगढ़ का भी सियासी पारा बढ़ गया है। इस फैसले से नाराज आप कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मुंगेली जिले में उनके पैतृक गांव बटहा में घर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी करते हुए घर की दीवार पर ‘गद्दार’ लिखकर अपना विरोध जताया. जानकारी के मुताबिक, बड़ी संख्या में जुटे आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संदीप पाठक पर धोखाधड़ी और अवसरवाद का आरोप लगाते हुए उनके घर के बाहर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने यह भी लिखा कि संदीप पाठक थिंक टैंक नहीं, सैप्टिक टैंक निकले । कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस पार्टी ने उन्हें पहचान दी,उसे छोड़कर उन्होंने जनता के विश्वास के साथ खिलवाड़ किया है। गौरतलब है कि संदीप पाठक को आम आदमी पार्टी में रणनीतिकार के रूप में जाना जाता था. पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@दवाओं की उपलब्धता पर भी उठे सवाल

Share अम्बिकापुर,18 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा औषधि विक्रेता संघ ने जिले में दवाओं की सीमित …

Leave a Reply