Breaking News

अंबिकापुर

अम्बिकापुर@सुशासन सप्ताह के तहत ‘प्रशासन गांव की ओर’अभियान

जनपद पंचायत अम्बिकापुर में विकासखंड स्तरीय शिविर आयोजित अम्बिकापुर,21 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार सुशासन सप्ताह अंतर्गत ‘प्रशासन गांव की ओर’ अभियान के तहत जनपद पंचायत अम्बिकापुर परिसर में विकासखंड स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में जनपद पंचायत अम्बिकापुर की 101 ग्राम पंचायतों से आए ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। …

Read More »

अम्बिकापुर@ शासकीय राजमोहिनी देवी कन्या महाविद्यालय में विविध कार्यक्रम का आयोजन

अम्बिकापुर,21 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)।शासकीय राजमोहिनी देवी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय अम्बिकापुर में छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद एवं राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी संचार परिषद भारत सरकार के सौजन्य से श्रीनिवास रामानुजन के जन्मदिवस के अवसर पर राष्ट्रीय गणित दिवस पर सप्ताह भर अनेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 17 दिसंबर को कार्यशाला, ‘भारतीय ज्ञान परंपराओं में गणित शून्य से अनंत तक,’आयोजित …

Read More »

अम्बिकापुर@मुखबिर की सूचना पर संभागीय आबकारी विभाग को मिली कामयाबी

दो लाख रुपए के नशीली इंजेक्शन के साथ सप्लायर को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल-संवाददाता-अम्बिकापुर,21 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। संभागीय आबकारी उड़नदस्ता की टीम ने दो लाख रुपए के नशीले इंजेक्शन के साथ एक सप्लायर को कोरिया से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा भेजा। जानकारी के अनुसार सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को मुखबिर से सूचना मिली थी …

Read More »

अम्बिकापुर@जेंडर कैंपेन नई चेतना 4.0 के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम

स्व सहायता समूह की महिलाओं ने दिलाया लिंग समानता का संकल्प -संवाददाता-अम्बिकापुर,21 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा संचालित जेंडर समानता हेतु राष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में अम्बिकापुर विकासखंड स्तर पर जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। अम्बिकापुर जनपद पंचायत …

Read More »

अम्बिकापुर@केशवपुर विद्यालय को मिली नई दिशा प्राचार्य सुश्री शशि असाटी ने संभाला पदभार

-संवाददाता-अम्बिकापुर,21 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। अपने साहित्यिक सुरुचि,अनुशासनप्रियता एवं शिक्षा के प्रति पूर्ण समर्पण के लिए जानी जाने वाली वरिष्ठ व्याख्याता सुश्री शशि असाटी ने स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय,केशवपुर में प्राचार्य के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। उनकी नवीन पदस्थापना से विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है। सुश्री शशि असाटी भूगोल, …

Read More »

अम्बिकापुर@प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ का आयोजन रायगढ़ में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय पेंशनर दिवस के रूप में मनाया गया

80 वर्ष और उससे अधिक उम्र के सैकड़ों पेंशनरों सहित 500 से अधिक पेंशनरों का छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ द्वारा साल,श्रीफल एवं चंदन वंदन से सम्मान किया गया -संवाददाता-अम्बिकापुर,21 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ (पंजीयन क्रमांक 5969) प्रान्तीय निकाय द्वारा 17 दिसम्बर राष्ट्रीय पेंशनर दिवस के अवसर पर संघ का 10 वां प्रान्तीय सम्मेलन एवं सम्मान …

Read More »

अम्बिकापुर@लापता 11 वर्षीय बालिका 24 घंटे में मिली पुलिस ने सुरक्षित परिजनों को सौंपा

अम्बिकापुर,21 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। शहर के कलाकेन्द्र मैदान स्थित मिनाबाजार में 20 दिसंबर को 11 वर्षीय बालिका मीना के लापता होने की घटना सामने आई थी। बालिका की गुमशुदगी की सूचना मिलते ही सरगुजा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और महज 24 घंटे के भीतर उसे सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस ने उसे उसके परिजनों को सौंप दिया, जिससे परिवार …

Read More »

लखनपुर@भाजपा सरकार की जनहितकारी नीतियों से लखनपुर को मिल रही विकास की नई गति…नवीन दुकानों के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन संपन्न

-संवाददाता-लखनपुर,21 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों एवं सबका साथ-सबका विकास के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए नगर पंचायत लखनपुर में आज 21 दिसंबर 2025, रविवार को नगरीय विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया गया। छत्तीसगढ़ शासन के माननीय कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, माननीय सांसद चिंतामणि महराज एवं नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री …

Read More »

अम्बिकापुर@जगदम्बा आभूषण में चोरी की कोशिश मामले में आरोपी गिरफ्तार

-संवाददाता-अम्बिकापुर,21 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)।शहर के सदर रोड स्थित जगदम्बा आभूषण 13 दिसंबर की रात को अज्ञात नकाबपोश द्वारा चोरी की कोशिश की गई थी। मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार 13 दिसंबर की रात 11 बजे जगदम्बा आभूषण दुकान में सीसीटीवी …

Read More »

अम्बिकापुर@नेशनल हाईवे की मरम्मत में घोटाले का आरोप,रातों-रात उखड़ी सड़क

-संवाददाता-अम्बिकापुर,21 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। नेशनल हाईवे की मरम्मत को लेकर एक बड़ा घोटाला सामने आया है। शहर में करीब 6 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे सडक मरम्मत कार्य में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। खास बात यह है कि ठेकेदार ने कड़ाके की ठंड में रात 12 बजे सडक पर टायरिंग का काम शुरू किया, जिसके बाद …

Read More »