Breaking News

लखनपुर@जमीन विवाद में युवक की हत्या,आरोपी गिरफ्तार

Share

-संवाददाता-
लखनपुर,11 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद और घर बनाने की बात को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने गुस्से में मृतक के साथ लात-घूंसों से मारपीट की थी,जिससे गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, ग्राम तिरकेला निवासी धुंधुराम मझवार ने चौकी कुन्नी में सूचना दी थी कि उसके चचेरे भाई कामेश्वर मझवार को 26 जून को तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर किया गया, जहां 27 जून को उसकी मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट के कारण मौत होने की आशंका जताई थी। मर्ग जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु हत्यात्मक पाए जाने के बाद पुलिस ने जांच तेज की। गवाहों के बयान में सामने आया कि घटना के दिन फुटकू मझवार ने जमीन और मकान निर्माण को लेकर हुए विवाद के दौरान कामेश्वर मझवार की लात-घूंसों से पिटाई की थी। मारपीट के बाद आरोपी घायल को अस्पताल तो ले गया, लेकिन इलाज कराने की बात कहकर वहां से फरार हो गया।
जांच के आधार पर थाना लखनपुर पुलिस ने अपराध क्रमांक 186/26 के तहत धारा 103(1) बीएनएस में मामला दर्ज कर आरोपी फुटकू मझवार (40 वर्ष), निवासी तिरकेला ठेपापारा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने गुस्से में मारपीट करना स्वीकार किया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी उप निरीक्षक सम्पत पोटाई के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक सतीश कुमार, बलभद्र ठाकुर, आरक्षक राजेंद्र तिर्की, जगेश्वर बघेल एवं चंचलेश सोनवानी ने की।


Share

Check Also

खड़गवां @खड़गवां में प्रधानमंत्री आवास योजना पर सवाल….पक्के मकान वालों को भी लाभ देने का आरोप,पुराने घर की छत पर आवास निर्माण की शिकायत,जांच की मांग

Share -राजेन्द्र शर्मा-खड़गवां,30 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने …

Leave a Reply