Breaking News

सूरजपुर@शिक्षिका रजनी बेरठ और पुत्र की संदिग्ध मौत,निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

Share


पुलिस को चूडि़यां भेंट कर जताया विरोध,10 दिनों में ठोस कार्रवाई नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी


-संवाददाता-
सूरजपुर,22 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। शिक्षिका रजनी बेरठ एवं उनके पुत्र सुजल बेरठ की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला अब तूल पकड़ने लगा है, प्रकरण में निष्पक्ष, पारदर्शी और उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) ने गुरुवार,22 अक्टूबर को पुलिस प्रशासन के समक्ष विरोध दर्ज कराया,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जफर हैदर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिश्रामपुर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर मामले की गंभीरता से जांच कराने और वास्तविक तथ्यों को सामने लाने की मांग की,इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस को चूडि़यां भेंट कर प्रतीकात्मक विरोध जताया,कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि 10 दिनों के भीतर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा।
संदिग्ध मौत के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग-कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि शिक्षिका रजनी बेरठ और उनके पुत्र सुजल बेरठ की मौत का मामला बेहद गंभीर एवं संवेदनशील है,ऐसी परिस्थितियों में घटना से जुड़े प्रत्येक पहलू की बारीकी से जांच होना आवश्यक है,ताकि मौत के पीछे की वास्तविक परिस्थितियां सामने आ सकें और पीडि़त परिवार को न्याय मिल सके,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने थाना प्रभारी को सौंपे गए ज्ञापन में मांग की कि जांच निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से की जाए, घटना से जुड़े साक्ष्यों की पड़ताल,संबंधित व्यक्तियों के बयान दर्ज करने और उपलब्ध तथ्यों का सत्यापन करने की प्रक्रिया पूरी गंभीरता से की जानी चाहिए,संगठन ने कहा कि जांच के दौरान किसी भी महत्वपूर्ण तथ्य की अनदेखी नहीं होनी चाहिए और पूरी प्रक्रिया किसी दबाव से मुक्त रहनी चाहिए।
10 दिनों का अल्टीमेटम, आंदोलन की चेतावनी-ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने ज्ञापन के माध्यम से पुलिस प्रशासन से 10 दिनों के भीतर ठोस कार्रवाई करने की मांग की है, कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित अवधि में मामले में प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो संगठन व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा, कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित कराना और पीडि़त परिवार को न्याय दिलाने की मांग को प्रशासन तक पहुंचाना है,अब पुलिस प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर नजरें टिकी हैं,हालांकि,मामले में जांच की वर्तमान स्थिति और पुलिस की ओर से उठाए गए कदमों की आधिकारिक जानकारी सामने आना भी आवश्यक है।
कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद-ज्ञापन सौंपने के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज डालमिया,नगर पालिका अध्यक्ष कुसुमलता राजवाड़े,अनुपम फिलिप,आशीष यादव, दीप्ति स्वाई,एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आकाश साहू, नरेंद्र जैन,भावना सिंह नेताम,राजेश शर्मा,वीरेंद्र मिश्रा,राजेश साहू,बंटी सिंह, रश्मि शर्मा,गीता पुरी,चंदा सिंह,सावित्री शर्मा,बीना शर्मा,गीता सुमन,निर्मल साहू, नीरज सिंह,मुस्तफा खान,कुनाल यादव, रितेश जायसवाल,मौसिम खान,अब्बास सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पुलिस को चूडि़यां भेंट कर जताया विरोध
ज्ञापन सौंपने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस को चूडि़यां भेंट कर अपना विरोध दर्ज कराया, इस प्रतीकात्मक प्रदर्शन के जरिए कार्यकर्ताओं ने मामले में प्रभावी कार्रवाई की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि संदिग्ध परिस्थितियों में हुई दो मौतों जैसे संवेदनशील प्रकरण में जांच की पारदर्शिता और समयबद्ध कार्रवाई बेहद महत्वपूर्ण है,कांग्रेस नेताओं ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में तेजी लाई जाए और सभी संबंधित तथ्यों को सामने लाया जाए, उनका कहना था कि निष्पक्ष जांच से ही घटना की वास्तविक परिस्थितियों का पता चल सकेगा और आम लोगों का जांच प्रक्रिया पर विश्वास कायम रहेगा।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply