-संवाददाता-
अम्बिकापुर,22 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)।थाना सीतापुर अंतर्गत प्रतापगढ़ के पास हुए सडक हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि साथी घायल हो गया। स्थानीय पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। जानकारी के अनुसार मृतक सचिन टोप्पो पिता चैधरी टोप्पो 23 वर्ष, रायगढ़ जिला के कापू थाना अंतर्गत ग्राम गोलाबुड़ा पडकीपारा का रहने वाला था। उसके दोस्त मिकाह बेक ने पुलिस को बताया कि 21 अक्टूबर को सीतापुर बाजार जाना था, साथ में जाने के लिए वह सचिन टोप्पो के घर गया। 3 बजे दोनों बाइक से सीतापुर जाने के लिए निकले थे। रास्ते में ग्राम प्रतापगढ़ में स्थित पेट्रोल पंप के पास मेन रोड में सामने से आ रही कार बाइक को टक्कर मार दी।
सचिन टोप्पो के सिर में गंभीर चोट आई थी। सीतापुर अस्पताल से रेफर करने पर मेडिकल कॉलज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उसकी मौत हो गई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur