Breaking News

अम्बिकापुर@ राजमोहिनी देवी कन्या महाविद्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ

Share


सत्यनिष्ठा की शपथ लेकर छात्राओं ने भ्रष्टाचार मुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,26 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)।
शासकीय राजमोहिनी देवी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अम्बिकापुर में 26 अक्टूबर से 1 नवम्बर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इस वर्ष की थीम ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ के अंतर्गत सोमवार को कार्यक्रम का शुभारंभ सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा के साथ हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एजेन टोप्पो ने समस्त टीचिंग एवं नॉन-टीचिंग स्टाफ तथा छात्राओं को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। इस अवसर पर डॉ. अलका जैन ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाने के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए सप्ताहभर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और ईमानदारी के महत्व को रेखांकित करते हुए भ्रष्टाचार के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को याद करते हुए अखंड भारत के निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान का स्मरण किया गया। इस दौरान छात्राओं ने भ्रष्टाचार की रोकथाम और जनजागरूकता का संदेश देने के लिए विभिन्न स्लोगन तैयार किए। इन गतिविधियों के माध्यम से समाज में ईमानदारी,नैतिक मूल्यों और भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत 27 अक्टूबर को महाविद्यालय की छात्राओं एवं स्टाफ द्वारा वॉकाथन का आयोजन किया जाएगा। इसके माध्यम से आमजन को सत्यनिष्ठा अपनाने और भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।


Share

Check Also

बैकुंठपुर (कोरिया)@ बैकुंठपुर को आधुनिक स्वीमिंग पूल की दरकार,चुनाव से पहले सौरभ सिंह ने उठाई मांग

Share चुनावी वादों में शामिल हो स्वीमिंग पूल,समाजसेवी सौरभ सिंह ने नगर पालिका से की …

Leave a Reply