-संवाददाता-अम्बिकापुर 03 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। सेवा सेतु अभियान के तहत शनिवार को जनपद पंचायत उदयपुर के सामुदायिक भवन में शिविर का आयोजन सांसद श्री चिंतामणि महाराज की अध्यक्षता में किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी गई तथा उनसे प्राप्त आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई की गई। शिविर में ग्रामीणों …
Read More »अंबिकापुर
अम्बिकापुर@ 11 वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर स्वर्णप्राशन एवं संतुलित आहार कार्यक्रम
-संवाददाता-अम्बिकापुर,03 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर सुपोषण माह के अंतर्गत जिला आयुर्वेद चिकित्सालय,अम्बिकापुर में स्वर्णप्राशन,संतुलित आहार के महत्व को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों एवं लाभार्थियों को स्वर्णप्राशन का लाभ प्रदान करने के साथ ही स्वस्थ जीवनशैली और पोषण के संबंध में जागरूक किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. शशिबाला जायसवाल …
Read More »अम्बिकापुर@पीजी कॉलेज ग्राउंड में तेज रफ्तार कार से बाल-बाल बचे लोग
पैदल घूम रहे लोगों के बेहद करीब से गुजरी कार,शिकायतकर्ता ने वाहन नंबर पुलिस को सौंपा;नशे में वाहन चलाने की आशंका की जांच की मांग -संवाददाता-अम्बिकापुर,03 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। शहर के पीजी कॉलेज ग्राउंड में रात के समय तेज गति और कथित लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का मामला सामने आया है। मैदान में पैदल भ्रमण कर रहे लोगों ने आरोप लगाया …
Read More »अम्बिकापुर@रहिमन धागा प्रेम का…में रहीम की रचनाओं की मिठास ने बांधा समां
साहित्यकारों ने रहीम के दोहों,सोरठा,बरवै और कवित्त के जरिए साझा की साहित्यिक विरासत -संवाददाता-अम्बिकापुर,03 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। रहीम भारतीय साहित्य परंपरा के ऐसे रचनाकार हैं, जिनकी वाणी में नीति,प्रेम,जीवन-दर्शन और मानवीय संवेदनाओं का अद्भुत संगम दिखाई देता है। उनके साहित्य की यही विविधता भारतीय संस्कृति को समृद्ध और जीवंत बनाती है। इसी साहित्यिक विरासत को केंद्र में रखकर सरगुजा हिन्दी …
Read More »अम्बिकापुर@ चौथी बार रक्तदान कर सुमन्त प्रजापति ने पेश की मानवता की मिसाल
जरूरतमंद 70 वर्षीय महिला के लिए तत्काल किया रक्तदान,अस्पताल प्रबंधन ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित-संवाददाता-अम्बिकापुर,03 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। रक्तदान किसी जरूरतमंद के लिए जीवन की उम्मीद बन सकता है। इसी भावना के साथ छत्तीसगढ़ विकलांग एकता संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुमन्त प्रजापति ने एक बार फिर रक्तदान कर सेवा और मानवता की मिसाल पेश की। उन्होंने मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय, …
Read More »अम्बिकापुर @ फुटबॉल प्रतियोगिता,धरमपुर और सोहगा ने दर्ज की जीत
-संवाददाता-अम्बिकापुर,03 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। गांधी स्टेडियम में चल रही संभाग स्तरीय नॉकआउट कम लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में शुक्रवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में कांतिप्रकाशपुर सरगुजा और धरमपुर सूरजपुर की टीमें आमने-सामने थीं। धरमपुर की टीम ने शुरुआत से ही बेहतर तालमेल के साथ खेलते हुए पहले हाफ में एक गोल कर 1-0 की बढ़त बनाई। दूसरे हाफ …
Read More »अम्बिकापुर@48 बच्चों का कराया दाखिला,चरण प्रक्षालन कर किया स्वागत…
कंडराजा में सेवा संकल्प अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम,बच्चों को कॉपी-पेन व जूते भी बांटे -संवाददाता-अम्बिकापुर,03 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। सेवा संकल्प अभियान के तहत मैनपाट विकासखंड में शिक्षा से वंचित बच्चों को स्कूल की मुख्यधारा से जोडऩे की पहल को विशेष अभियान का रूप दिया गया है। दूरस्थ पहाड़ी, घाटी और दुर्गम क्षेत्रों में सर्वे के दौरान 6 से 14 …
Read More »अम्बिकापुर@ मैनपाट से जीवन बचाने का संदेश : प्रशिक्षणार्थियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
सेवा संकल्प अभियान के दौरान भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन-संवाददाता-अम्बिकापुर,03 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। किसी जरूरतमंद के लिए समय पर उपलब्ध रक्त जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसी मानवीय भावना को जनसहभागिता से जोड़ते हुए भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, जिला शाखा सरगुजा द्वारा पुलिस प्रशिक्षण केंद्र (पीटीएस), मैनपाट में स्वैच्छिक रक्तदान …
Read More »अम्बिकापुर@संगम चौक पर भटके दो मासूम,पुलिस ने चंद घंटों में परिजनों से मिलाया
कोतवाली पुलिस की तत्परता से सुरक्षित घर लौटे बच्चे,मासूमों को देखते ही परिजनों के खिले चेहरे -संवाददाता-अम्बिकापुर,02 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। संगम चौक पर परिजनों से बिछड़कर भटक रहे दो मासूम बच्चों को सरगुजा पुलिस की तत्परता और संवेदनशील पहल से कुछ ही घंटों में उनके परिवार तक पहुंचा दिया गया। बच्चों के सुरक्षित मिलने के बाद परिजनों ने राहत की …
Read More »अम्बिकापुर@खुले मंच पर होगा संभाग स्तरीय मानस गायन,महिला मंडलियों की अलग प्रतियोगिता
विजयादशमी महोत्सव में शैला और सुगा लोकनृत्य की भी अलग-अलग स्पर्धा,दोनों विधाओं में प्रथम,द्वितीय और तृतीय पुरस्कार -संवाददाता-अम्बिकापुर,02 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। विजयादशमी महोत्सव 2026 को इस बार और व्यापक स्वरूप देने की तैयारी है। सरगुजा सेवा समिति एवं नागरिक समिति की संयुक्त बैठक में आयोजन को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सबसे बड़ा बदलाव संभाग स्तरीय रामचरितमानस गायन प्रतियोगिता …
Read More »
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur