-संवाददाता-
अम्बिकापुर 03 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। सेवा सेतु अभियान के तहत शनिवार को जनपद पंचायत उदयपुर के सामुदायिक भवन में शिविर का आयोजन सांसद श्री चिंतामणि महाराज की अध्यक्षता में किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी गई तथा उनसे प्राप्त आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई की गई। शिविर में ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों से संबंधित अपनी मांगों, समस्याओं एवं शिकायतों के आवेदन प्रस्तुत किए। सेवा सेतु अभियान के तहत शिविर में कुल 224 आवेदन प्राप्त हुए। संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर नियमानुसार निराकरण की कार्रवाई की गई। इस अवसर पर सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया तथा अधिकारियों से प्राप्त आवेदनों एवं उनके निराकरण के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदनों पर संवेदनशीलता के साथ नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने कहा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur