-संवाददाता-
अम्बिकापुर,03 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर सुपोषण माह के अंतर्गत जिला आयुर्वेद चिकित्सालय,अम्बिकापुर में स्वर्णप्राशन,संतुलित आहार के महत्व को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों एवं लाभार्थियों को स्वर्णप्राशन का लाभ प्रदान करने के साथ ही स्वस्थ जीवनशैली और पोषण के संबंध में जागरूक किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. शशिबाला जायसवाल की उपस्थिति में स्वर्णप्राशन से की गई। इस दौरान कुल 108 लाभार्थियों को स्वर्णप्राशन कराया गया। लाभार्थियों एवं उनके अभिभावकों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी देते हुए दैनिक भोजन में पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को बताया गया कि मिलेटध्श्री अन्न को दैनिक आहार में शामिल कर संतुलित एवं पौष्टिक भोजन की आदत को बढ़ावा दिया जा सकता है। साथ ही, स्वस्थ दिनचर्या अपनाने और पोषण को अपनी दैनिक जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए सुझाव दिए गए।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur