-संवाददाता-
अम्बिकापुर,03 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। गांधी स्टेडियम में चल रही संभाग स्तरीय नॉकआउट कम लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में शुक्रवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में कांतिप्रकाशपुर सरगुजा और धरमपुर सूरजपुर की टीमें आमने-सामने थीं। धरमपुर की टीम ने शुरुआत से ही बेहतर तालमेल के साथ खेलते हुए पहले हाफ में एक गोल कर 1-0 की बढ़त बनाई। दूसरे हाफ में भी धरमपुर के खिलाडिय़ों ने आक्रामक खेल जारी रखा और एक और गोल दागकर बढ़त 2-0 कर दी। कांतिप्रकाशपुर की टीम वापसी नहीं कर सकी और धरमपुर ने 2-0 से मुकाबला अपने नाम कर लिया। दूसरे मुकाबले में जमदरा और यूथ एकेडमी सोहगा के बीच हुआ। पहले हाफ में दोनों टीमों ने कई प्रयास किए, लेकिन कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं रही। दूसरे हाफ में सोहगा ने खेल की गति बढ़ाई और एक गोल कर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद जमदरा की टीम बराबरी का गोल नहीं कर सकी और सोहगा ने 1-0 से जीत दर्ज की। मुकाबलों में निर्णायक की भूमिका दिनेश जायसवाल,अमरदेव,नीलभूषण और रामबहादुर लांबा ने निभाई। प्रतियोगिता के आयोजन में कार्यकारिणी सदस्य दीपक कुजूर, कमलेश किस्पोट्टा, अखिलानंद, विनोद पैकरा और मंगल सहित अन्य सदस्यों की सहभागिता रही।
आज दो मुकाबले : प्रतियोगिता में 4 अक्टूबर को पहला मैच एफसी राता और अडची के बीच खेला जाएगा। वहीं दूसरे मुकाबले में जेएमसी स्ट्राइकर अंबिकापुर का सामना एफसी पोड़ीपा से होगा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur