Breaking News

अम्बिकापुर@ चौथी बार रक्तदान कर सुमन्त प्रजापति ने पेश की मानवता की मिसाल

Share


जरूरतमंद 70 वर्षीय महिला के लिए तत्काल किया रक्तदान,अस्पताल प्रबंधन ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,03 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)।
रक्तदान किसी जरूरतमंद के लिए जीवन की उम्मीद बन सकता है। इसी भावना के साथ छत्तीसगढ़ विकलांग एकता संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुमन्त प्रजापति ने एक बार फिर रक्तदान कर सेवा और मानवता की मिसाल पेश की। उन्होंने मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय, अंबिकापुर पहुंचकर चौथी बार रक्तदान किया। जानकारी के अनुसार ग्राम मसगा निवासी सुखराम कुम्हारिया की 70 वर्षीय माता विफनी बाई को रक्त की आवश्यकता थी। इसकी जानकारी मिलने पर सुमन्त प्रजापति तत्काल अस्पताल पहुंचे और रक्तदान किया। समय पर रक्त उपलब्ध होने से मरीज के उपचार में आवश्यक सहायता मिली। रक्तदान के बाद शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय, अंबिकापुर के संयुक्त संचालक एवं अधीक्षक तथा ब्लड सेंटर अधिकारी की ओर से सुमन्त प्रजापति को प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके इस सेवाभावी प्रयास के लिए बधाई दी गई। सुमन्त प्रजापति ने कहा कि रक्तदान महादान है। जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए स्वस्थ लोगों को आगे आकर नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी अनजान व्यक्ति के लिए किया गया रक्तदान भी उसके और उसके परिवार के लिए बड़ी मदद बन सकता है। सुमन्त प्रजापति के इस सेवाभावी कार्य की अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रेलवानी सहित अन्य अधिकारियों ने सराहना की।
उनका यह प्रयास समाज में नियमित रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने का संदेश भी देता है।


Share

Check Also

अंबिकापुर@ग्लैमर के साथ समाजसेवा की झलक,अंबिकापुर में उर्वशी रौतेला वअक्षरा सिंह का दिखेगा जलवा

Share 15 को बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला,16 को भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह करेंगी शिरकत,सरगवां पैलेस …

Leave a Reply