Breaking News

अम्बिकापुर@संगम चौक पर भटके दो मासूम,पुलिस ने चंद घंटों में परिजनों से मिलाया

Share


कोतवाली पुलिस की तत्परता से सुरक्षित घर लौटे बच्चे,मासूमों को देखते ही परिजनों के खिले चेहरे

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,02 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। संगम चौक पर परिजनों से बिछड़कर भटक रहे दो मासूम बच्चों को सरगुजा पुलिस की तत्परता और संवेदनशील पहल से कुछ ही घंटों में उनके परिवार तक पहुंचा दिया गया। बच्चों के सुरक्षित मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम का आभार जताया। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देशन में गुम एवं लावारिस बच्चों के मामलों में त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस को संगम चौक क्षेत्र में दो बच्चों के लावारिस हालत में घूमने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आसपास मौजूद जिम्मेदार नागरिकों की मदद से दोनों बच्चों को सुरक्षा के लिए थाने लाया गया। पुलिसकर्मियों ने बच्चों से आत्मीयता से बातचीत कर उनके घर,मोहल्ले और परिजनों के संबंध में जानकारी जुटाने का प्रयास किया। बच्चों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने संभावित इलाकों में परिजनों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस की सक्रियता का परिणाम जल्द सामने आया और कुछ ही घंटों में दोनों बच्चों के परिजनों का पता लगा लिया गया। परिजनों के थाने पहुंचने पर आवश्यक पहचान एवं पुष्टि के बाद दोनों मासूमों को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया।


Share

Check Also

कांकेर@नदी में बहे दो मासूमों का शव बरामद,इलाके में पसरा मातम

Share कांकेर,02 अक्टूबर 2026। पखांजूर के इरपानर से पिकनिक मनाने गए 9 बच्चों में से …

Leave a Reply