Breaking News

घटती-घटना

गांजा बेचने के लिए कर रहा था ग्राहक की तलाश,पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

अम्बिकापुर/सीतापुर 24 सितम्बर 2021 (घटती-घटना)। सीतापुर पुलिस ने साढ़े 6 किलो गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी बाइक में गांजा रखकर बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस बी के तहत कार्रवाई को जेल दाखिल कर दिया है।सीतापुर पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली की 21 सितंबर …

Read More »

सर्दी खांसी और बुखार में ही स्वास्थ्य व्यवस्था हांफने लगी

रायपुर,24 सितम्बर 2021 (ए)। स्वास्थ्य अमला कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की पूरी तैयारी होने का दावा करती है। भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने कहा कि जनता ने कोरोना काल में विभाग की अव्यवस्था देखी है। सैकड़ों अस्पताल में बेड न मिलने, ऑक्सीजन ना मिलने, जीवन रक्षक दवाएं ना मिलने के कारण असमय काल के गाल में समा …

Read More »

भाजपाई आज दीनदयाल की प्रतिमा पर करेंगे माल्यार्पण

अम्बिकापुर 24 सितम्बर 2021 (घटती-घटना)। भाजपा अम्बिकापुर नगर मंडल द्वारा आज भारतीय जनता पार्टी के पितृपुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर स्थानीय दीनदयाल उपाध्याय चौक में दीनदयाल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया जाएगा।तत्पश्चात भाजपा कार्यालय संकल्प भवन में संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। जिसमें विशेष रूप से कार्यक्रम प्रभारी …

Read More »

राज्यपाल द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के संस्थाओं का सम्मान

रायपुर,24 सितम्बर 2021 (ए)। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागृह में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में सर्वश्रेष्ठ संस्थाओं, सर्वश्रेष्ठ कार्यक्रम अधिकारी एवं सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवकों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है कि मैं एन.एस.एस. की स्वयंसेवक रही हूं।इस संस्था में कार्य करने के …

Read More »

कबीरधाम के लिए मुख्यमंत्री ने की बड़ड़ी घोषणा

जिले के पिपरिया-कुकदुर को तहसील व इन्दौरी-कुण्डा को मिलेगा नगर पंचायत का दर्जा रायपुर,24 सितम्बर 2021 (ए)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कबीरधाम जिले में पिपरिया और कुकदुर को तहसील तथा इन्दौरी और कुण्डा को नगर पंचायत का दर्जा देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री कल रात अपने निवास कार्यालय में कबीरधाम जिले से आए प्रतिनिधि मंडल से चर्चा कर रहे …

Read More »

मंदिर के समीप बिरयानी दुकान खोले जाने का विरोध, निगम आयुक्त से शिकायत

अम्बिकापुर 24 सितम्बर 2021 (घटती-घटना)। शहर के डीसी रोड स्थित घनी आबादी व शिव मंदिर के समीप बिरियानी दुकान खोला जा रहा है। इसे देखकर क्षेत्रवासियों में रोष है। भाजपा पार्षद विकास वर्मा ने वार्ड वासियों के साथ निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है। वार्ड वासियों ने निगम आयुक्त से उक्त स्थान पर बिरयानी दुकान हटाए जाने की मांग की …

Read More »

मृतकों के परिजनों को राज्य सरकार देगी 50 हजार की सहायता

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन सचिव ने आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कलेक्टरों को लिखा पत्र रायपुर,24 सितम्बर2021 (ए)। कोविड अवधि के दौरान राज्य सरकार मृतकों के परिजनों को जिला प्रशासन अनुदान सहायता कोष से 50 हजार रुपये देगी। यह राशि पीडç¸तों के परिवारों के खातों में तुरंत ट्रांसफर की जाएगी।इस आशय के निर्देश राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की सचिव …

Read More »

किराना दुकान का ताला तोड़कर 15 हजार रुपए नगद सहित 45 हजार का राशन पार

अम्बिकापुर 24 सितम्बर 2021 (घटती-घटना)। लखनपुर स्थित एक किराना दुकान से 20 सितंबर की रात को अज्ञात चोरों ने 30 हजार रूपए का सामान व 15 हजार रुपए नगद पार कर दिया है। दुकान संचालक ने इसकी रिपोर्ट लखनपुर थाने में दर्ज कराया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के …

Read More »

कोरिया पुलिस को चकमा देकर बलात्कार का आरोपी वाहन से कूदकर हुआ फरार

लूचकी घाट के पास की घटना,कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज अम्बिकापुर 24 सितम्बर 2021 (घटती-घटना)। कोरिया जिला पुलिस बलात्कार के आरोपी को जशपुर जिले से पकड़ कर ला रही थी। गुरुवार की शाम 6:30 बजे अंबिकापुर रायगढ़ मार्ग पर स्थित लूचकि घाट के पास पुलिस को चकमा देकर आरोपी फरार हो गया। कोरिया पुलिस ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई …

Read More »

अधिकारियों की मिलीभगत से कूट रचित कर 44 एकड़ भूमि का हेरा-फेरी

बलरामपुर 24 सितम्बर 2021 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले के भू माफियाओं द्वारा सरकारी, अर्द्ध सरकारी वन भूमि एवं आदिवासियों की भूमि को निजी तौर पर कब्जा करने एवं कूट रचित दस्तावेजों के माध्यम से भूमि अपने परिवार व वफ़ादारों के नाम करने सम्बंधित चर्चा की। कनहर नदी के किनारे कोरोना काल में लॉक डाउन के समय स्थानीय दबंग परिवार अपनी पहुंच …

Read More »