Breaking News

सर्दी खांसी और बुखार में ही स्वास्थ्य व्यवस्था हांफने लगी

Share


रायपुर,24 सितम्बर 2021 (ए)। स्वास्थ्य अमला कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की पूरी तैयारी होने का दावा करती है। भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने कहा कि जनता ने कोरोना काल में विभाग की अव्यवस्था देखी है। सैकड़ों अस्पताल में बेड न मिलने, ऑक्सीजन ना मिलने, जीवन रक्षक दवाएं ना मिलने के कारण असमय काल के गाल में समा गए। सुंदरानी ने कहा कि अभी स्कूल कॉलेज खुल गए है।महासमुंद और गरियाबंद के स्कूलों में आधा दर्जन से ज्यादा विद्यार्थी संक्रमित मिल चुके हैं और अभी खतरा टला नहीं है । उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग कितना भी अस्पताल में तैयारियों का दावा कर ले परंतु अभी रायपुर में सिर्फ सर्दी, बुखार, निमोनिया और डेंगू का आक्रमण हुआ है। बच्चों को अस्पताल में जगह नहीं मिल रही है सारे बिस्तर फुल हो चुके हैं और सरकारी व्यवस्थाएं हांफने लगी है। एक-दो दिन और यही हाल रहा तो स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटिलेटर पर चली जाएगी। भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचन्द सुंदरानी ने कहा कि कोरोना की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को अपने विभाग की समीक्षा करनी चाहिए और शासन किसी प्रकार की गलतफहमी ना पालते हुए व्यवस्था दुरुस्त करें। ताकि जनता को तकलीफ से मुक्ति मिल सके।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply