Breaking News

बलरामपुर@लोन दिलाने के नाम पर 32 लाख से अधिक की ठगी एक आरोपी गिरफ्तार,दो अन्य पहले से ही जेल में बंद

Share


-संवाददाता-
बलरामपुर 30 अगस्त 2026 (घटती-घटना)।
बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ पुलिस ने बैंक से लोन स्वीकृत कराकर लाखों रुपये का गबन करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी 43 वर्षीय श्रवण कुमार (पिता स्व. केन्दा खाखा) खैराडीह,थाना शंकरगढ़ का निवासी है, जिसे पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
झांसा देकर ऐंठे 32.52 लाख रुपए : पुलिस के अनुसार, प्रार्थी फूलचन्द मिंज(निवासी शंकरगढ़, वार्ड न.11) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी श्रवण कुमार ने अपने साथी शिवशंकर दास, दीपक कुमार टोप्पो और कुछ बैंक कर्मचारियों के साथ मिलकर साजिश रची। आरोपियों ने प्रार्थी को लोन की 40 प्रतिशत राशि देने, 60 प्रतिशत खुद रखने और किस्तें भी खुद चुकाने का झांसा दिया। लोन मंजूर होने के बाद आरोपियों ने PI,RTGS और NEFT के माध्यम से कुल 32,52,500 अपने खातों में ट्रांसफर कर गबन कर लिया। इस गिरोह ने अन्य शिक्षकों के नाम पर भी लोन निकलवाकर धोखाधड़ी की है।
मामले से जुड़े मुख्य बिंदुः
दर्ज मामला : पुलिस ने अपराध क्रमांक 96/2026 के तहत BNS (भारतीय न्याय संहिता) की धारा 318(4) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है।
गिरफ्तारीः आरोपी श्रवण कुमार को 29 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
अन्य आरोपी पहले से निरुद्धः मामले के दो मुख्य आरोपी गांधीनगर (सरगुजा), कोण्डागांव और नारायणपुर के अन्य आपराधिक मामलों में पहले से ही जेल में बंद हैं।
पुलिस इस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से विवेचना कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले नए तथ्यों के आधार पर अन्य संलिप्त आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।


Share

Check Also

खड़गवां @खड़गवां में प्रधानमंत्री आवास योजना पर सवाल….पक्के मकान वालों को भी लाभ देने का आरोप,पुराने घर की छत पर आवास निर्माण की शिकायत,जांच की मांग

Share -राजेन्द्र शर्मा-खड़गवां,30 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने …

Leave a Reply