Breaking News

मंदिर के समीप बिरयानी दुकान खोले जाने का विरोध, निगम आयुक्त से शिकायत

Share

अम्बिकापुर 24 सितम्बर 2021 (घटती-घटना)। शहर के डीसी रोड स्थित घनी आबादी व शिव मंदिर के समीप बिरियानी दुकान खोला जा रहा है। इसे देखकर क्षेत्रवासियों में रोष है। भाजपा पार्षद विकास वर्मा ने वार्ड वासियों के साथ निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है। वार्ड वासियों ने निगम आयुक्त से उक्त स्थान पर बिरयानी दुकान हटाए जाने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने के दौरान भाजपा पार्षद हरमिंदर सिंह टीनी, अनिल त्रिपाठी, मनोज कंसारी, कृष्ण कुमार अग्रवाल, प्रशांत कुमार त्रिपाठी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply