Breaking News

राजपुर@बलरामपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई : युवक पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने वाला आरोपी 2 घंटे में गिरफ्तार,भेजा गया जेल…

Share


-संवाददाता-
राजपुर,30 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बुढ़ाबगीचा में एक युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 2 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पेट्रोल की खाली बोतल और लाइटर बरामद कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
विवाद के बाद दिया वारदात को अंजाम : मिली जानकारी के अनुसार, बुढ़ाबगीचा निवासी प्रार्थी शिवकुमार काशी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि राखी त्यौहार के अवसर पर परिवार के लोग घर पर एकत्र हुए थे। इसी दौरान आरोपी रामेश्वर उर्फ कोचा (21 वर्ष, निवासी बुढ़ाबगीचा महुआपारा) ने विवाद करते हुए सिद्धांत नाम के युवक के साथ मारपीट की। जब सिद्धांत इस मारपीट की जानकारी अपने भाई को देकर रात लगभग 8ः15 बजे वापस लौट रहा था, तभी आरोपी ने रास्ते में उसे रोक लिया। इसके बाद आरोपी ने सिद्धांत पर पेट्रोल छिड़का और लाइटर से आग लगा दी।
अंबिकापुर जिला अस्पताल में इलाज जारी : इस दिल दहला देने वाली घटना में सिद्धांत गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों द्वारा उसे तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय अंबिकापुर रेफर कर दिया गया। फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज जारी है।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए राजपुर पुलिस ने अपराध क्रमांक 216/2026,धारा 109(1) बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्यों के आधार पर घेराबंदी कर आरोपी रामेश्वर उर्फ कोचा को 2 घंटे के भीतर हिरासत में ले लिया। आरोपी से वारदात में इस्तेमाल सामान जब्त कर आगे की कानूनी विवेचना की जा रही है।


Share

Check Also

खड़गवां @खड़गवां में प्रधानमंत्री आवास योजना पर सवाल….पक्के मकान वालों को भी लाभ देने का आरोप,पुराने घर की छत पर आवास निर्माण की शिकायत,जांच की मांग

Share -राजेन्द्र शर्मा-खड़गवां,30 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने …

Leave a Reply