Breaking News

अम्बिकापुर@ एमजी रोड के गड्ढों पर लोकगीत के साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

Share


हाय रे सरगुजा नाचे…’ गीत पर नाचे कार्यकर्ता…खराब सड़क को लेकर जताया विरोध,बोले…शहर की प्रमुख सड़क बदहाल…राहगीर हो रहे परेशान…
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,30 अगस्त 2026 (घटती-घटना)।
शहर की प्रमुख एमजी रोड की बदहाली को लेकर रविवार को सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अनूठे तरीके से प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सरगुजिहा लोकगीत‘हाय रे सरगुजा नाचे, अल्थी-काल्थी मादर बाजे’पर नृत्य कर सड़क की स्थिति को लेकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि एमजी रोड पर जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं। बारिश के कारण इन गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन चालकों को उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता,जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। कार्यकर्ताओं ने बताया कि रेलवे स्टेशन से एमजी रोड के रास्ते शहर में प्रवेश करने वाले लोगों को खराब सड़क के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर में आयोजित होने वाले सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में आने वाले बाहरी लोगों के सामने भी अंबिकापुर की खराब छवि बन रही है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शहर की कई सड़कें लंबे समय से मरम्मत का इंतजार कर रही हैं और अब गड्ढों में तब्दील होती जा रही हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द सड़क मरम्मत कराकर लोगों को राहत देने की मांग की।
सामाजिक कार्यकर्ताओं ने लोकगीत और नृत्य के माध्यम से अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि यह प्रदर्शन किसी विरोध के लिए नहीं, बल्कि जिम्मेदार विभागों का ध्यान समस्या की ओर आकर्षित करने के लिए किया गया है।


Share

Check Also

खड़गवां @खड़गवां में प्रधानमंत्री आवास योजना पर सवाल….पक्के मकान वालों को भी लाभ देने का आरोप,पुराने घर की छत पर आवास निर्माण की शिकायत,जांच की मांग

Share -राजेन्द्र शर्मा-खड़गवां,30 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने …

Leave a Reply