Breaking News

जगदलपुर@बस्तर में पत्रकारों का हल्लाबोल : सुरक्षा कानून लागू करो,बिना जांच पत्रकारों पर एफआईआर बंद हो,सीएम को सौंपा ज्ञापन

Share


जगदलपुर,16 जून 2026। पत्रकारों पर बिना जांच सीधे एफआईआर दर्ज होने से नाराज बस्तर जिला पत्रकार संघ ने जगदलपुर में एक दिवसीय धरना दिया। पत्रकारों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और पत्रकार सुरक्षा कानून 2023 को पूरी तरह लागू करने की मांग की।

  1. कानून को अधिसूचित करो : छत्तीसगढ़ मीडियाकर्मी सुरक्षा विधेयक 2023 विधानसभा से सर्वसम्मति से पास हो चुका है। मगर नियम-प्रक्रिया अब तक अधिसूचित नहीं। इससे कानून जमीन पर लागू नहीं हो रहा।
  2. डीएसपी जांच अनिवार्य : कानून के तहत किसी पत्रकार पर एफआईआर से पहले डीएसपी स्तर के अधिकारी से जांच जरूरी है। फिर भी सीधे केस दर्ज हो रहे हैं।
  3. भयमुक्त माहौल दो : संघ अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने कहा कि बिना जांच एफआईआर से पत्रकारों को मानसिक, सामाजिक और कानूनी परेशानी झेलनी पड़ती है।
    धरने में उठी आवाज : बड़ी संख्या में जुटे पत्रकारों ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को सुरक्षा देना सरकार की जिम्मेदारी है। कानून की भावना के खिलाफ काम हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि पालन नहीं हुआ तो लोकतांत्रिक विरोध जारी रहेगा। धरने के दौरान वक्ताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पत्रकार सुरक्षा कानून वर्ष 2023 से लागू है ।

Share

Check Also

अम्बिकापुर@शराब पीकर बाइक दौड़ाना पड़ा महंगाः तीन चालकों पर 30 हजार का जुर्माना, फिर भी नहीं थम रही नशे में ड्राइविंग

Share डॉक्टरी जांच में शराब सेवन की पुष्टि, पुलिस ने जब्त किए वाहन; सड़क सुरक्षा …

Leave a Reply