Breaking News

अम्बिकापुर@शिक्षिकाओं ने प्रधानपाठक पर लगाए गंभीर आरोप, चौकी में शिकायत

Share


स्तनपान के दौरान छिपकर देखने और मासिक धर्म पर प्रमाणपत्र मांगने का आरोप,विधायक ने निष्पक्ष जांच के दिए निर्देश

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,03 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के वाड्रफनगर विकासखंड अंतर्गत शासकीय मिडिल स्कूल भरूहीबांस के प्रधानपाठक के खिलाफ दो शिक्षिकाओं ने गंभीर आरोप लगाते हुए बलंगी चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। दोनों शिक्षिकाओं ने अलग-अलग घटनाओं का उल्लेख करते हुए कार्यस्थल पर मानसिक प्रताडऩा और असुरक्षा का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत क्षेत्रीय विधायक से भी की गई है। एक शिक्षिका ने शिकायत में कहा है कि वह अपने दुधमुंहे बच्चे के साथ स्कूल आती है। बच्चे को स्तनपान कराने के दौरान प्रधानपाठक मनोज गुप्ता ने कथित रूप से छिपकर देखने का प्रयास किया। शिक्षिका का कहना है कि इस घटना से उसकी गरिमा और सम्मान को ठेस पहुंची है तथा वह कार्यस्थल पर स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही है। इसी स्कूल की दूसरी शिक्षिका ने आरोप लगाया है कि प्रधानपाठक मासिक धर्म के दौरान अवकाश लेने पर प्रमाणपत्र लाने की बात कहते हैं।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@पैंथर क्लब की दोनों टीमें फाइनल में,खिताबी भिडंत आज

Share संत मदर टेरेसा गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता में दोनों सेमीफाइनल पेनल्टी शूटआउट से हुए …

Leave a Reply